फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD Kumaraswamy said BJP trying to bribe legislators to topple Karnataka government

भाजपा कर्नाटक में सरकार गिराने के लिए विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश कर रही: एचडी कुमारस्वामी

Sat, 15 Sep 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sat, 15 Sep 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
HD Kumaraswamy said BJP trying to bribe legislators to topple Karnataka government
एचडी कुमारस्वामी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विपक्षी पार्टी भाजपा के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए। कुमारस्वामी ने कह कि भाजपा उनकी सरकार गिराने के लिए कांग्रेस और जद (एस) के विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने भाजपा से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। 
विज्ञापन


कांग्रेस में आंतरिक असंतोष के बाद प्रदेश में कांग्रेस और जद (एस) के विधायकों का स्वागत करने के लिए रिसोर्ट तैयार होने संबंधी मीडिया में आई खबरों के बीच कुमारस्वामी ने दृढ़तापूर्वक कहा कि वह सरकार के सामने पेश आई किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से कहा, 'चाहे वह रिसोर्ट अथवा कुटिया तैयार रखें, मैं सबकुछ के लिए तैयार हूं।' उन्होंने कहा, 'मौजूदा समय में पैसे का भुगतान अग्रिम के तौर पर किया जा रहा है। मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहूंगा। आपको इसके बारे में बाद में पता चल जाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ "सरगना" हैं जो उनकी सरकार को गिराने में लग गए हैं। कुमारस्वामी ने कहा, "क्या मुझे पता नहीं है? क्या मैं चुप रहूंगा? क्या मुझे नहीं मालूम है कि पैसे कहां से इकट्ठा किए जा रहे हैं, और धन को एकत्र करने के पीछे सरगना कौन है। मैंने कानूनी कार्रवाई के लिए आवश्यक उपायों को पहले से ही शुरू कर दिया है। मैं एक मजबूत और स्थिर सरकार देने के लिए हर निर्णय करूंगा।" 

कुमारस्वामी ने बताया ये 'सरगना कौन हैं'

HD Kumaraswamy said BJP trying to bribe legislators to topple Karnataka government
HD Kumaraswamy
किसी का नाम लिये बगैर कुमारस्वामी ने कहा कि एक सरगना ने पत्नी और बेटे की हत्या के लिए एक कॉफी प्लांटर को उकसाया था जबकि दूसरे ने नौ साल पहले नगर निगम कार्यालय में आग लगा दी थी।  
कुमारस्वामी ने दावा किया कि सरकार गिराने के लिए यही लोग पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। यह पूछने पर कि सरकार गिराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, कुमारस्वामी ने कहा कि जो कुछ हो रहा है उससे वह फिलहाल प्रभावित नहीं हो रहे हैं और बिल्कुल शांतिप्रद महसूस कर रहे हैं। 

भाजपा पर हमला बोलते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वह सरकार गिरने के बारे में एक के बाद एक समय सीमा निर्धारित करते हैं। उन्होंने कहा, "नई समय सीमा सोमवार को है। यह बढ़ कर दो अक्तूबर हो जाएगी और उसके बाद दशहरा। मुझे लगता है कि यह समय सीमा बढ़ती रहेगी।" 

दूसरी तरफ, भाजपा ने मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी कभी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed