{"_id":"5dad3dd38ebc3e01542f9175","slug":"hd-kumaraswamy-arrives-at-tihar-jail-to-meet-dk-shivakumar-who-is-in-judicial-custody-in-ed-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीके शिवकुमार से मिलने तिहाड़ पहुंचे एचडी कुमारस्वामी, मनी लांड्रिंग मामले में हैं जेल में बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीके शिवकुमार से मिलने तिहाड़ पहुंचे एचडी कुमारस्वामी, मनी लांड्रिंग मामले में हैं जेल में बंद
Mon, 21 Oct 2019 10:40 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
डीके शिवकुमार से मिलने पहुंचे एचडी कुमारास्वामी
- फोटो : ANI
कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार इस समय मनी लांड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। सोमवार को तिहाड़ में उनसे मिलने के लिए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एचडी शिवकुमार पहुंचे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांचे जा रहे मामले में अदालत ने उन्हें 25 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है।
विज्ञापन
Delhi: Former Karnataka CM HD Kumaraswamy arrives at Tihar Jail to meet Congress leader DK Shivakumar, who is currently lodged in the jail under judicial custody in connection with a money laundering case. pic.twitter.com/nnooXs5gHv
— ANI (@ANI) October 21, 2019विज्ञापन
शिवकुमार से जेल में मुलाकात करने के बाद कुमारस्वामी ने कहा, 'राजनीतिक मुद्दे अलग हैं और निजी रिश्ते अलग हैं। यह मेरी निजी यात्रा थी। उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध का सामना करना पड़ रहा है। मैं यहां उन्हें आत्मविश्वास देने के लिए आया था। वह मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं और हम वह इससे लड़ेंगे।'
विज्ञापन
बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन की सरकार थी जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई। 15 से ज्यादा विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद गठबंधन सरकार गिर गई थी। जिसके बाद भाजपा ने राज्य में सत्ता संभाली है। गठबंधन सरकार गिरने के बाद कांग्रेस और जेडीएस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। दोनों सरकार न चल पाने का आरोप एक-दूसरे पर लगाते हैं।