फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD Kumaraswamy Appeals Prajwal Revanna to Return to India

Karnataka: एचडी कुमारस्वामी ने अपने भतीजे प्रज्ज्वल से देश लौटने की अपील की, कहा- दादा के लिए जल्द वापस आएं

Tue, 21 May 2024 10:54 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 21 May 2024 10:54 AM IST
सार

प्रज्ज्वल रेवन्ना यौन शोषण के कई आरोपों को लेकर एसआईटी जांच का सामना कर रहे हैं। इसी को लेकर उनके चाचा एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि एसआईटी ने पेन ड्राइव बांटने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
HD Kumaraswamy Appeals Prajwal Revanna to Return to India
जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी और प्रज्ज्वल रेवन्ना - फोटो : एएनआई/पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक की राजनीति में हलचल मची हुई है। कई महिलाओं से यौन शोषण के आरोप झेल रहे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ता जा रहा है। इस बीच, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने अपने भतीजे और फरार चल रहे हासन सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना से देश लौटने और पुलिस जांच में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

 
पिछले महीने चले गए थे जर्मनी
बता दें, प्रज्ज्वल 27 अप्रैल को देश छोड़कर जर्मनी चले गए थे। वह यौन शोषण के कई आरोपों को लेकर एसआईटी जांच का सामना कर रहे हैं। 

आप जहां भी हैं, वापस आएं
एचडी कुमारस्वामी ने अपने भतीजे से कहा, 'आप जहां भी हैं, वापस आएं और जांच का सामना करें। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इससे बचें नहीं। अगर आपने कुछ गलत नहीं किया है, तो आप क्यों डरते हैं? आपको इस स्थिति का सामना करना होगा।' 
विज्ञापन

 
एसआईटी का काम अधिक पारदर्शी हो
उन्होंने दावा किया कि एसआईटी ने 'पेन ड्राइव' बांटने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। साथ ही मांग की कि अश्लील वीडियो मामले में एसआईटी का काम अधिक पारदर्शी हो। कुमारस्वामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन अपने पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना के राजनीतिक विकास के लिए समर्पित कर दिया था। उन्हें अपने दादा और जेडीएस पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में अगले 24 से 48 घंटों में वापस आ जाना चाहिए।

पीड़ित महिलाएं कहां हैं?
सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार देवगौड़ा के परिवार को राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए 'पीड़ितों के वीडियो' का उपयोग कर रहे हैं। एचडी कुमारस्वामी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करते हुए सवाल किया, 'कथित रूप से प्रताड़ित 2,900 महिलाएं कहां हैं?'

यह है मामला
कर्नाटक के बहुचर्चित पेन ड्राइव / अश्लील वीडियो मामले में जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना का नाम जुड़ा है। 33 साल के प्रज्ज्वल पर महिलाओं के यौन शोषण करने के कई मामले दर्ज हैं। इस घोटाले ने सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा-जेडीएस के बीच राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि प्रज्ज्वल कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही सांसद से जुड़े वीडियो सामने आने लगे, वह वोटिंग खत्म होने के बाद वह 27 अप्रैल को देश छोड़कर भाग गए थे। फिलहाल फरार है। उसे वापस लाने के प्रयास में उसके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद कार्रवाई
इससे पहले, आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। एचडी के भी विदेश भागने की आशंका के बीच यह नोटिस जारी किया गया था। बंगलूरू की जन-प्रतिनिधि अदालत के जस्टिस संतोष गजानन भट्ट की पीठ ने अश्लील वीडियो मामले में पिता-पुत्र की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके तुरंत बाद, एसआईटी पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के घर पहुंची और उनके बेटे एचडी रेवन्ना को हिरासत में ले लिया था। एचडी व उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना के खिलाफ मैसूरू में एक युवक ने अपनी मां के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। आरोप था, रेवन्ना के घर पर काम करने वाली उसकी मां का रेवन्ना पिता-पुत्र ने यौन शोषण किया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद से महिला लापता है। इस मामले में बबन्ना पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।


कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया, एचडी रेवन्ना के भी विदेश भागने की आशंका के चलते दूसरा लुकआउट नोटिस जारी किया गया। पहला लुकआउट नोटिस एचडी व प्रज्ज्वल के खिलाफ तब जारी हुआ था, जब उन्होंने एसआईटी के सामने पेश होने के लिए समय मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed