Karnataka: मुडा जमीन आवंटन घोटाले में ईडी ने तेज की जांच, पूर्व अध्यक्ष के मैरीगौड़ा से की गई पूछताछ
मुडा (मैसूर अर्बन डेवलेपमेंट अथॉरिटी) घोटाला करीब 3.2 एकड़ जमीन के घोटाले से जुड़ा है। इस जमीन के एवज में मुडा ने सीएम सिद्धारमैया की पत्नी को प्लॉट आवंटित किए थे। आरोप है कि इन प्लॉट के आवंटन में कथित अनियमितता बरती गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) जमीन आवंटन मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। सीएम सिद्धारमैया, उनकी पत्नी से पूछताछ के बाद मुडा के पूर्व अध्यक्ष के मैरीगौड़ा से पूछताछ की गई। मैरीगौड़ा ने शांतिनगर स्थित केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए।
इससे पहले बुधवार को ईडी ने रायचूर के कांग्रेस सांसद जी कुमार नाइक, एक पूर्व आईएएस अधिकारी और सिद्धारमैया के निजी सहायक सीटी कुमार से कई घंटों तक पूछताछ की थी।
मैरीगौड़ा चेयरमैन पद से दे चुके हैं इस्तीफा
के मैरीगौड़ा ने पिछले महीने स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए मुडा के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थी, जिसके कारण मैंने इस्तीफा दिया। मेरे पर कोई दबाव नहीं बनाया गया।
क्या है मुडा घोटाला
मुडा (मैसूर अर्बन डेवलेपमेंट अथॉरिटी) घोटाला करीब 3.2 एकड़ जमीन के घोटाले से जुड़ा है। इस जमीन के एवज में मुडा ने सीएम सिद्धारमैया की पत्नी को प्लॉट आवंटित किए थे। आरोप है कि इन प्लॉट के आवंटन में कथित अनियमितता बरती गई। दरअसल मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती को उनके भाई मल्लिकार्जुन स्वामी ने साल 2010 में 3.2 एकड़ जमीन उपहार स्वरूप दी थी। बाद में यह जमीन मुडा द्वारा किए गए जमीन अधिग्रहण के दायरे में आ गई।
जमीन अधिग्रहण के बदले पार्वती ने मुआवजे की मांग की तो मुडा ने उन्हें 14 प्लॉट आवंटित कर दिए। आरोप है कि ये प्लॉट मूल भूमि की कीमत से काफी ज्यादा कीमत के थे। विपक्षी दलों का आरोप है कि यह कथित घोटाला तीन से चार हजार करोड़ का हो सकता है। इस मामले में लोकायुक्त पुलिस भी जांच कर रही है। लोकायुक्त पुलिस ने छह नवंबर को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से पूछताछ की थी। सिद्धारमैया एक समन के जवाब में लोकायुक्त पुलिस के समक्ष पेश हुए और लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) टीजे उदेश के नेतृत्व वाली टीम के सवालों के जवाब दिए। इससे पहले 25 अक्तूबर को उनकी पत्नी से पूछताछ की गई थी।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.