फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HC dismisses plea for update on Jayalalithaa’s health, says It’s a publicity stunt

जयललिता की सेहत बताने वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- 'कोई जरूरत नहीं'

Thu, 06 Oct 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
 HC dismisses plea for update on Jayalalithaa’s health, says It’s a publicity stunt
- फोटो : file photo

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयलिता पिछले 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हे बुखार और डिहाइड्रेशन की समस्या के चलते चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन इस बीच उनकी सेहत के बारे में बहुत कम ही जानकारी सामने आ सकी है। जयललिता की सेहत की विस्तृत जानकारी के लिए कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई।

विज्ञापन


कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि जयललिता की सेहत की जानकारी के लिए दायर की गई याचिका महज 'पब्लिसिटी स्टंट' है। याचिका में यह भी पूछा गया था कि जयललिता के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री कौन है, किसे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लताड़ लगाते हुए कहा कि इस तरह की जानकारी देना कोई जरूरी नहीं है। 

एम्स और ब्रिटेन के डॉक्टर भी कर रहे जयललिता का इलाज

 HC dismisses plea for update on Jayalalithaa’s health, says It’s a publicity stunt

बता दें कि जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए तमिलनाडु की जनता उत्सुक है। सूत्रों की मानें तो अब भी चेन्नई के अपोलो अस्पताल के बाहर जयललिता के सैकड़ों समर्थक डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी सीएम को छुट्टी नहीं मिलती वे वहीं डटे रहेंगे।

लोगों की इसी उत्सुकता को आधार बनाकर समाजसेवी रामास्वामी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जयललिता की सेहत की सही जानकारी फिलहाल नहीं हो पाई है। सूत्रों की मानें तो एम्स के तीन डॉक्टर भी जयललिता के इलाज के लिए चेन्नई भेजे गए हैं।

वहीं, एक ब्रिटिश डॉक्टर से भी उनके इलाज के लिए सुझाव मांगे गए थे, ब्रिटिश डॉक्टर ने जयललिता के इलाज को सही करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed