फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HC confirms death sentence for murderer of three children Devas Multimedia CEO declared proclaimed offender

Big News: HC ने की तीन संतानों के हत्यारे के मृत्युदंड की पुष्टि, देवास मल्टीमीडिया का CEO भगोड़ा अपराधी घोषित

Sun, 11 Jun 2023 06:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 06:59 AM IST
सार

अदालत ने देवास मल्टीमीडिया प्रा.लि. के सीईओ रामचंद्रन विश्वनाथन को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है। विश्वनाथन प्रवर्तन निदेशालय की ओर से धन शोधन निवारण अधिनियम में दर्ज मामले के नौ आरोपियों में से एक है।

विज्ञापन
HC confirms death sentence for murderer of three children Devas Multimedia CEO declared proclaimed offender
Karnataka High Court - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक हाईकोर्ट की धारवाड़ खंडपीठ ने अपने तीन नाबालिग बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या करने वाले व्यक्ति के लिए मृत्युदंड की सजा की पुष्टि की है। जस्टिस सूरज गोविंदराज और जस्टिस जी बसवराज की पीठ ने कहा, अपराध की क्रूरता, जिसके चलते 10 साल से कम उम्र के तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और जिस जघन्य तरीके से इसे अंजाम दिया गया उसको देखते हुए हमारे पास मौत की सजा के आदेश की पुष्टि करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। 
विज्ञापन


देवास मल्टीमीडिया का सीईओ भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित
बंगलूरू की एक विशेष अदालत ने देवास मल्टीमीडिया प्रा.लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रामचंद्रन विश्वनाथन को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है। विश्वनाथन प्रवर्तन निदेशालय की ओर से धन शोधन निवारण अधिनियम में दर्ज मामले के नौ आरोपियों में से एक है। वर्ष 2018 के इस मामले में इन पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वाणिज्यिक शाखा एंट्रिक्स कॉरपोरेशन से प्राप्त 579 करोड़ रुपये का 85% अमेरिका भेजने का आरोप है। देवास को जिस सौदे के तहत इसरो के दो उपग्रहों का उपयोग करना था, उसे 2011 में सरकार ने रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


मुंबई पहुंचा खराब होने के बाद रूस में अटका विमान
तकनीकी खराबी की वजह 6 जून को रूस में आपातकालीन लैंडिंग करने वाला एयर इंडिया को बोइंग 777-200 एलआर विमान शनिवार को मुंबई पहुंच गया। एयर इंडिया ने बताया कि विमान के ऑयल सिस्टम में खराबी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में ग्लोबल साइंस फेस्टिवल में होगा 'चंद्र संग्रहालय' का प्रदर्शन
केरल स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एनवायरनमेंट (केएससीएसटीई) की ओर से आयोजित होने वाले आगामी ग्लोबल साइंस फेस्टिवल केरल (जीएसएफके) में चंद्र संग्रहालय का प्रदर्शन किया जाएगा।

मियाजाकी सबसे महंगा आम कीमत 2.75 लाख रुपये किलो
सिलीगुड़ी के तीन दिवसीय मैंगो फेस्टिवल के सातवें संस्करण में दुनिया का सबसे महंगा आम ‘मियाजाकी’ प्रदर्शित किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 2.75 लाख रुपये प्रति किलो है। बीरभूम जिले के लाभपुर के एक मियाजाकी उत्पादक शौकत हुसैन ने कहा, उन्होंने इसके पौधे बांग्लादेश से मंगवाए थे और उन्हें बीरभूम में अपने बगीचे में लगाया।

तेलुगु अभिनेता वरुण तेज की लावण्या त्रिपाठी संग सगाई
तेलुगु फिल्म अभिनेता वरुण तेज और अभिनेत्री लावण्या त्रिपाठी ने सगाई कर ली है। दोनों कलाकारों ने अपनी सगाई की खबर इंस्टाग्राम पर साझा की। दोनों ने ‘मिस्टर’ और ‘अंतरिक्ष 9000 केएमपीएच’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। तस्वीरें साझा करते हुए 33 वर्षीय तेज ने लिखा है, मुझे अपना प्यार मिल गया, लावण्या। 

 
दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला बाजार की अपेक्षा के अनुरूप
पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक व सीईओ अतुल कुमार गोयल ने आरबीआई की नई मुद्रा नीति पर कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति में कमी एवं आगे और गिरावट की उम्मीद को देखते हुए बाजार की अपेक्षाओं के अनुरूप आरबीआई ने दरों और रुख को अपरिवर्तित रखा है| वित्त वर्ष 24 के लिए सकल घरेलू उत्पाद के विकास अनुमान को 6.5% पर बनाए रखना दर्शाता है कि आरबीआई आर्थिक विकास अनुमानों को लेकर आशांवित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed