{"_id":"575ae5dc4f1c1baf029c5b78","slug":"hc-absolute-stay-on-ngtb-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल हाईकोर्ट ने एनजीटी के फैसले पर लगाई रोक, चलेंगे डीजल वाहन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल हाईकोर्ट ने एनजीटी के फैसले पर लगाई रोक, चलेंगे डीजल वाहन
एजेंसी/ कोच्चि
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल हाईकोर्ट ने एनजीटी के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें ग्रीन बेंच ने 10 साल से ज्यादा पुराने हल्के और भारी डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। इसके साथ ही राज्य के 6 शहरों में 2000 सीसी से ज्यादा क्षमता वाले डीजल वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति पी बी सुरेश कुमार ने कहा कि हाईकोर्ट को एनजीटी के फैसले में दखल देने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि स्टे ऑर्डर मामले के निस्तारण तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल के आदेश के खिलाफ केरल सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), निप्पोन टोयटा और अन्य पक्षकारों ने याचिका दायर कर रखी है।
विज्ञापन