फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   hazaribagh: Jayant Sinha strength with Student union 

हजारीबागः ‘स्टूडेंट यूनियन’ से मिली जयंत सिन्हा को ताकत, क्या दोहरा पाएंगे जीत?

Fri, 03 May 2019 03:36 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 03 May 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
hazaribagh: Jayant Sinha strength with Student union 
जयंत सिन्हा - फोटो : SELF

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से हजारीबाग इस बार सभी की निगाह में है। वजह है, यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा। 2014 में यहां से जीते जयंत मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री बने। दूसरी ओर, उनके सामने कांग्रेस के गोपाल साहू और भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता मैदान में हैं। पिछले चुनाव में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) के बीच त्रिकोणीय था। इस बार भाजपा और एजेएसयू के साथ आने से मुकाबला एनडीए बनाम कांग्रेस गठबंधन हो गया है। यहां 16 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन


पांचवें चरण के मतदान में जयंत तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं, उनकी संपत्ति 77 करोड़ रुपये है। बीते वित्तीय वर्ष में उन्होंने पांच करोड़ रुपये कमाए जो इस चरण के प्रत्याशियों में सर्वाधिक थे। जयंत क्षेत्र में किए विकास कार्यों को अपनी मजबूती मानते हैं। वहीं, कांग्रेस ने गोपाल साहू को मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस महागठबंधन के तहत झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पिछले चुनाव में इस सीट पर जेवीएम को 30 हजार वोट मिले थे। साहू के चयन के पीछे कांग्रेस द्वारा वैश्य समुदाय के वोट हासिल करने का तर्क दिया जा रहा है। 2004 में इस सीट से भाकपा ने जीत हासिल की थी, लेकिन बीते चुनाव में उसे 3.14 प्रतिशत ही वोट मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए फायदे में दिख रही भाजपा 

2014 में यहां से जयंत सिन्हा को 4.06 लाख वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह को 2.47 लाख और तीसरे स्थान पर रहे ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) के लोकनाथ महतो को 1.56 लाख वोट मिले थे। इस बार एजेएसयू ने प्रत्याशी नहीं उतारकर भाजपा को समर्थन दिया है। इससे जयंत की राह आसान हो गई है।

भूमि अधिग्रहण है बड़ा मुद्दा

हजारीबाग में कोयला खदानों के लिए होने वाला भूमि अधिग्रहण प्रमुख मुद्दा है। कई बार ग्रामीण अधिग्रहण के लिए डराने-धमकाने की शिकायत कर चुके हैं। वहीं, पैसा भी जमीनों की कीमत के अनुरूप नहीं दिया गया। कई गांवों को इन खदानों के कारण विस्थापित किया गया है, लेकिन 28 से अधिक गांवों में हुए अधिग्रहण के दौरान जमीन की कीमतें 10 गुना तक कम दी गईं।


1984 के बाद हजारीबाग से कभी नहीं जीती कांग्रेस

1957 से अस्तित्व में आई इस सीट पर पहले चुनाव में छोटा नागपुर संथाल परगना जनता पार्टी ने जीत हासिल की। फिर स्वतंत्र पार्टी, निर्दलीय, जनता पार्टी और भाकपा जीतीं। छह बार यह सीट भाजपा और दो बार कांग्रेस के पास रही। कांग्रेस ने आखिरी बार यहां 1984 में जीत हासिल की थी। बीते आठ चुनाव में से छह बार यहां भाजपा जीती है और दो बार भाकपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed