{"_id":"5917043b4f1c1b8518850dca","slug":"hawala-racket-operated-from-kolkata-exposed-by-andhra-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता से चलाये जा रहे हवाला रैकेट का आंध्रा में भंडाफोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोलकाता से चलाये जा रहे हवाला रैकेट का आंध्रा में भंडाफोड़
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 13 May 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में पुलिस ने एक बहुत बड़े हवाला रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि शहर में कोलकाता से संचालित इस रैकेट ने अवैध तरीके से 569 करोड़ रुपये देश से बाहर भेजे हैं। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। लेकिन अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विशाखापटनम के पुलिस उपायुक्त नवीन गुलाटी ने बताया, पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हवाला रैकेट को बाहर से 680 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जिसमें से 569 करोड़ रुपये को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देश से बाहर भेज दिया गया। यह सारा काला धन है। गुलाटी ने कहा कि पुलिस को यह भी पता चला कि इस लेन देन के लिए 30 फर्जी कंपनियां खोली गईं और अलग अलग शहरों में कई फर्जी बैंक खाते भी खोले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वड्डी श्रीनिवास राव और वड्डी महेश की बाप-बेटे की जोड़ी को इस मामले में मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। श्रीकाकुलम के रहने वाले बाप बेटे 80 के दशक के मध्य में कोलकाता में बस गए थे। मामले में फर्जी कंपनियों के दो कर्मचारियों, कोलकाता के दो चार्टर्ड अकाउंटेंट और तीन अन्य निवेशकों को भी अभियुक्त बनाया गया है। गुलाटी ने कहा, प्रतीत होता है कि तीनों निवेशक इस रैकेट के सरगना हैं और हमने अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए कई जगहों पर टीम भेज दी है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी है और वह जांच में पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन