{"_id":"57c67d474f1c1bbe122cb919","slug":"have-you-come-here-in-boats-kerry-asks-iit-delhi-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण चीन सागर विवाद पर बोले जॉन कैरी, भारत से सीख ले चीन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दक्षिण चीन सागर विवाद पर बोले जॉन कैरी, भारत से सीख ले चीन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Aug 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
जॉन केरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के चार दिवसीय दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी ने बुधवार को आईआईटी-दिल्ली में छात्रों को संबोधित किया। भारी बारिश के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री आईआईटी पहुंचे, जहां उनका छात्रों से मिलने का कार्यक्रम था। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल के फैसले का सम्मान करना भारत से सीख सकता है। दक्षिण चीन सागर पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश के साथ समुद्री सीमा पर जिस तरह भारत ने अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल के फैसले को स्वीकार किया था। वह मॉडल साबित हो सकता है।'
कैरी ने कहा, 'दुनिया भर में विवादित हिस्सों को सुलझाने में भारत के इस कदम को मॉडल के तौर पर देखा जाना चाहिए। इसी तरह दक्षिण चीन सागर का विवाद भी सुलझाया जा सकता है।'
जॉन कैरी ने कहा कि भारत एक ताकत के तौर पर स्थापित हो चुका है। भारत के साथ साझेदारी अमेरिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी न केवल दोनों देशों बल्कि सारी दुनिया के लिए अहम है।

भारत-पाकिस्तान पर यह बोले जॉन कैरी
जॉन कैरी
- फोटो : John Kerry
पाकिस्तान के मसले पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी को इसका क्रेडिट दिया जाना चाहिए कि उन्होंने पहल करते हुए पाक पीएम नवाज शरीफ को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। जॉन केरी ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के खात्मे के लिए हमारे साथ मिलकर काम करना चाहिए, इससे न केवल भारत-पाकिस्तान के संबंध सुधरेंगे बल्कि अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने में अमेरिका को भी मदद मिलेगी।
बारिश के कारण राजधानी में हुए जलभराव पर चुटकी लेते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने छात्रों से पूछा कि क्या वे नाव में बैठक इंस्टिट्यूट पहुंचे हैं? अमेरिकी मेहमान के इस सवाल पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।