फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hate speech: No specific words against any community uttered during Delhi event, police tells SC

भड़काऊ भाषण मामला: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यक्रम में नहीं बोले गए नफरत भरे बोल, दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

Thu, 14 Apr 2022 12:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Apr 2022 12:54 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली व हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों के खिलाफ एसआईटी जांच का निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Hate speech: No specific words against any community uttered during Delhi event, police tells SC
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : PTI

विस्तार

गत वर्ष दिसंबर में राजधानी दिल्ली व हरिद्वार में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी के कार्यक्रम में किसी समुदाय के खिलाफ नफरत भरी बातें (hate speech) नहीं कही गईं। दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में यह दावा किया है। 

विज्ञापन

हलफनामे में कहा गया है कि दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम के दौरान किसी भी समुदाय के खिलाफ कोई विशेष शब्द नहीं कहे गए। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली व हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों के खिलाफ एसआईटी जांच और कार्रवाई का निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में दायर जवाबी हलफनामे में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि याचिकाकर्ताओं ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए उससे कोई संपर्क नहीं किया और सीधे शीर्ष कोर्ट का रुख किया। इस तरह की परंपरा को खत्म किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


यह याचिका पत्रकार कुर्बान अली और पटना उच्च न्यायालय की पूर्व जज व वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश ने दायर की है। इसमें मांग की गई है कि मुस्लिम समुदाय के खिलाफ की गई नफरतभरी बातों की एक विशेष जांच दल (SIT) गठित कर स्वतंत्र, विश्वसनीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा था
इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा था। अपने हलफनामे में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पिछले साल 19 दिसंबर को हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नफरत भरे भाषण नहीं दिए गए। इस तरह की कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थीं और उन सबको मिलाकर एक समग्र जांच शुरू की गई थी।  पुलिस ने कहा कि गहन जांच व कार्यक्रम के वीडियो को देखने के बाद शिकायत में लगाए गए आरोपों की तरह हैट स्पीच के कोई सबूत नहीं मिले। जांच में किसी समुदाय के खिलाफ नफरत भरे भाषण के कोई सबूत नहीं मिले, इसलिए समग्र आकलन के बाद जांच बंद कर दी गई। 


मुस्लिमों के नरसंहार का आह्वान नहीं
दिल्ली पुलिस ने हलफनामे में कहा कि भाषणों में इस तरह के शब्दों का कोई उपयोग नहीं किया गया है, जिनका अर्थ या व्याख्या मुसलमानों के नरसंहार के आह्वान का निकलता हो।  दिल्ली में किसी भी समूह, समुदाय, जातीयता, धर्म या आस्था के खिलाफ उक्त कार्यक्रम में कोई नफरत नहीं व्यक्त की गई थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed