'रामलला हैं टाट में, पट्ठे हैं सब ठाठ में'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की मांग अब सोशल मीडिया पर भी उठाई जा रही है। रविवार को ट्विटर पर #NationWantsRamMandir (राष्ट्र को चाहिए राम मंदिर) ट्रेंड्स में शामिल रहा। 24 घंटे के भीतर इस हैशटैग से 43 हजार से ज्यादा ट्वीट किए गए।
समीर बवंडर नाथ (@IBawandar) ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान चर्चित रहा नारा 'राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।' ट्वीट किया। वहीं आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास (@DrKumarVishwas) ने ट्वीट किया, 'रामलला हैं टाट में, पट्ठे हैं सब ठाठ में' एक और ट्वीट में कुमार विश्वास ने लिखा, "मंदिर-मंदिर चिल्ला करके देश जिन्होंने दिया हिला, मंदिर का मुद्दा उनके एजेंडे में ही नहीं मिला।"
राजेश तामतेड (@RajeshTamret) ने लिखा, "कभी संविधान,कभी कानून और अब कोर्ट को आधार बना मंदिर के मु्द्दे को लगातार नजरअंदाज कर टाला जा रहा है वर्षों से, क्यों?"
गायक अभीजीत ने लिखा, "राष्ट्र को राम मंदिर चाहिए, इससे पहले कि पुलिस हम हिंदू रामभक्तों को गिरफ्तार करे।"
धीरज पांडे ने राम मंदिर के बजाय जरूरी सुविधाओं का सवाल उठाते हुए लिखा, "मैं सोचता था कि देश को शौचालय, नौकरियां, उद्योग, भोजन और विकास चहिए।" आम आदमी पार्टी से जुडे अंकित (@AnkitLal) लाल ने लिखा, "भक्त #NationWantsRamMandir ट्रेंड कर रहे हैं। अब तो प्रधानमंत्री भी तुम्हारा है। अब काहे ट्विटर पर चिचिया रहे हो, जाओ और मोदी जी से बोलो।"
भारत में हिंदूवादी संगठन अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की मांग उठाते रहे हैं
डॉन (@DonMufflerMan) नाम से चल रहे अकाउंट से लिखा गया, "जिन ईंटों से राम मंदिर बनना था। वो ईंटें बची ही कहाँ हैं उन ईंटों से तो मोदी जी ने पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजा दी।" वहीं कोमल (@Komal_Indian) ने लिखा, "राष्ट्र को नहीं बीजेपी को राम मंदिर चाहिए क्योंकि उत्तर प्रदेश में चुनाव आ रहे हैं।"
लक्षित परसाना (@laxit_parsana) ने ट्वीट किया, "उस राष्ट्र को राम मंदिर चाहिए जिसमें राष्ट्र का मतलब है भाजपा और राम मंदिर का मतलब है चुनावी फायदा। असली राष्ट्र को शांति और सहिष्णुता चाहिए।"
दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन एक रीट्वीट में कहा, "ये दुखद और निराशाजनक है कि कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद भी राष्ट्रवादियों को बार-बार राम मंदिर की मांग करनी पडती है।"
भारत में हिंदूवादी संगठन अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की मांग उठाते रहे हैं। हालांकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण यूपी चुनावों में भाजपा का मुद्दा नहीं होगा। राम जन्मभूमि को लेकर विवाद अभी न्यायालय में है।