फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Has Muscular Nationalism Ever Resolved a Conflict, chidambaram asked from govt

चिदंबरम ने पूछा सवाल- क्या दुनिया में 'बलपूर्वक राष्ट्रवाद' से किसी समस्या का समाधान हुआ है?

Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
सार

  • चिदंबरम ने ट्वीट कर सरकार से पूछे सवाल।
  • ट्वीट कर पूछा-बलपूर्वक राष्ट्रवाद ने किसी समस्या का हल निकला है क्या।
  • शाह फैसल का दिया हवाला

विज्ञापन
Has Muscular Nationalism Ever Resolved a Conflict, chidambaram asked from govt
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और देश के पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए लगातार कई ट्वीट किए। 

विज्ञापन


चिदंबरम ने अपने पहले ट्वीट में जम्मू-कश्मीर पर सरकार के कदम को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल के एक बयान का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को सवाल किया कि क्या दुनिया में कहीं भी 'बलपूर्वक राष्ट्रवाद' से किसी समस्या का समाधान निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया कि शाह फैसल सिविल सेवा परीक्षा में पहले स्थान पर आए और भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पर सरकार के कदम को 'सबसे बड़ा विश्वासघात' बताया है। 



उन्होंने आगे अपने दूसरे ट्वीट में कहा की अगर शाह फैसल ऐसा सोचते हैं तो कल्पना कीजिए जम्मू-कश्मीर के लाखों आम लोग क्या सोचते होंगे। चिदंबरम ने सवाल किया कि क्या बाहुबल वाले राष्ट्रवाद से दुनिया में किसी मुद्दे का हल निकला है?


गौरतलब है कि संसद ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के कई प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की बुधवार को घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed