फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana Results: Haryana results increased the enthusiasm of BJP in Maharashtra

Haryana Results: हरियाणा के नतीजों से महाराष्ट्र में बढ़ा भाजपा का जोश, कांग्रेस नेता बोले- नहीं होगा कोई असर

Tue, 08 Oct 2024 09:03 PM IST
कुमार विवेक सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 08 Oct 2024 09:03 PM IST
सार

Haryana Results: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हरियाणा में जो नतीजे आए हैं, वही स्थिति नवंबर माह में महाराष्ट्र में भी देखने को मिलेगा। फडणवीस ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। पार्टी केवल 9 लोकसभा सीटों पर ही चुनाव जीतने में कामयाब रही, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली जीत नेताओं और कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित होगी।

विज्ञापन
Haryana Results: Haryana results increased the enthusiasm of BJP in Maharashtra
अजित पवार, फडनवीस और सीएम शिंदे - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे ने महाराष्ट्र भाजपा के निराश-हताश भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान की है। इससे उनका जोश हाई हो गया है। लेकिन कांग्रेस नहीं मानती कि इसका महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कोई असर होगा। वहीं, राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि हरियाणा के नतीजे ने लोकसभा चुनाव में हार की हताशा से जूझ रहे प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हरियाणा में जो नतीजे आए हैं, वही स्थिति नवंबर माह में महाराष्ट्र में भी देखने को मिलेगा। फडणवीस ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। पार्टी केवल 9 लोकसभा सीटों पर ही चुनाव जीतने में कामयाब रही, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली जीत नेताओं और कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित होगी।
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। हमे किसी में हराने की ताकत नहीं थी, हमें चौथे पक्ष के फेक नैरेटिव ने हराया। उन्होंने कहा कि हम फेक नैरेटिव का उत्तर ठेक नेरेटिव से देंगे। वहीं, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को दावा किया कि हरियाणा की ऐतिहासिक विजय की पुनरावृत्ति महाराष्ट्र में भी होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में झूठा प्रचार करने वाली कांग्रेस इस चुनाव में बेनकाब हो गई है। दूसरी ओर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजों का महाराष्ट्र में कोई असर नहीं होगा और पार्टी कार्यकर्ता उत्तरी राज्य के चुनाव परिणामों से हतोत्साहित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महा विकास अघाड़ी (एमवीए) एकजुट होकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को हराएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में राजनीतिक परिस्थितियां पूरी तरह से अलग हैं। महाराष्ट्र में लोग बदलाव के लिए और नयी सरकार लाने के लिए तैयार हैं। हम जल्द ही अपना घोषणापत्र जारी करेंगे। हमारा मनोबल ऊंचा है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए अगले महीने चुनाव होने की संभावना है। कांग्रेस राज्य में विपक्षी महा विकास आघाड़ी का घटक दल है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed