फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana Maharashtra assembly election results live and update PM modi Amit shah at BJP headquarter

चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी, हमारे पांच साल के काम पर जनता ने भरोसा जताया

Thu, 24 Oct 2019 07:56 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 24 Oct 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Haryana Maharashtra assembly election results live and update PM modi Amit shah at BJP headquarter
विधानसभा चुनाव 2019- पीएम मोदी, अमित शाह - फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी को बहुत ज्यादा सुकून नहीं पहुंचाया है। दोनों जगह भाजपा को पिछली बार के मुकाबले कम सीटें मिली हैं। चुनाव परिणामों पर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दोनों राज्यों की जनता का आभार जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी सहित भाजपा के तमाम नेता भाजपा मुख्यालय में जुटे। यहां पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सबसे पहले अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इसके बाद पीएम मोदी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी का संबोधन 

-दिवाली से पहले ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने भाजपा के प्रति जो भरोसा जताया है, जो आशीर्वाद दिया है इसके लिए उनका अंतकरण से अभिनंदन करता हूं।
-पांच साल के काम पर जनता ने भरोसा जताया। दोनों राज्यों के सीएम ने अच्छा काम किया। दोबारा जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना बहुत बड़ी बात है। 
-महाराष्ट्र में हमें गत चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, हरियाणा में सिर्फ दो सीटों का बहुमत था, इसके बावजूद भी दोनों मुख्यमंत्रियों ने सबको साथ लेकर दोनों राज्यों की जो सेवा की और अविरत कार्य करते रहे, ये उसी का परिणाम है कि उनपर जनता ने दोबारा अपना विश्वास जताया है।
-हमें हरियाणा में इस बार तीन फीसदी ज्यादा वोट मिला।
-हरियाणा अपने आप में एक अभूतपूर्व विजय है क्योंकि इन दिनों एक सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करके दोबारा जीतने की घटनाएं बहुत कम होती हैं और ऐसे वातावरण में दोबारा सबसे बड़े दल के रूप में विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त करके आना बहुत बड़ी बात है। 
-एक समय था कि हमें गठबंधन में कभी पांच तो कभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ना पड़ता था। अगर 10 सीटें आ जाएं तो ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य हुआ करता था। 2011 तक हमारी यही स्थिति हुआ करती थी। 
-मुख्यमंत्री नया, टीम भी नई, उसके बाद भी पांच साल बाद दोबारा आना, हरियाणा की टीम को जितनी बधाई दें उतना कम है।
 

-2014 से पहले भाजपा महाराष्ट्र में जूनियर पार्टनर रही, हमेशा शिवसेना के सरकार में ही सरकार बनी। पिछले 50 साल में एक भी मुख्यमंत्री पूरे पांच साल महाराष्ट्र की सेवा नहीं कर पाया। 50 साल के बाद पहली बार देवेंद्र फणनवीस साहब को सेवा करने का मौका मिला।  
-इस बार भी गठबंधन को भारी बहुमत से महाराष्ट्र की जनता ने विजयी बनाया। यहां की जनता का हमपर अपार विश्वास है। यहां हमारी युवा टीम है, इन्होंने एक भी करप्शन का दाग लगाए सरकार चलाई। ये हमारे लिए गर्व की बात है। 
-मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में जनता का प्यार हमारी जिम्मेदारी को भी बढ़ाएगा। 
-आप सभी को दिवाली की अनेक शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि ये पर्व नई उमंग, खुशी लेकर आए। 
 

अमित शाह का भाषण

-हम महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। हरियाणा में हमने अपने वोटों में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की है और सबसे बड़ा दल बनकर उभरे हैं। 
-ये दोनों हमारे परंपरागत राज्य नहीं रहे हैं। हमारा कभी भी सीएम नहीं रहा। 2014 में जनता ने पूर्ण बहुमत देकर केंद्र में मोदी सरकार बनाई।
-इसके बाद दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत दिया। हमने जीरो करप्शन वाली सरकार भाजपा ने चलाई। 
-हमारी सरकार ने सबसे बड़ा काम अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया, आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया। 
-नरेंद्र मोदी जी को इस विजय के लिए उनका धन्यवाद करना चाहता हूं, हमारा नेतृत्व करने के लिए। सीएम देवेंद्र फणनवीस और मनोहर लाल खट्टर का भी आभार जताना चाहता हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed