फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: former congress and TMC leader Ashok Tanwar joins Aam aadmi party

सियासत: कांग्रेस की भूमिका हथियाने की जल्दी में केजरीवाल! अमित शाह का ये फॉर्मूला कितना रहेगा असरदार?

Mon, 04 Apr 2022 08:09 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 04 Apr 2022 08:09 PM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर इस कड़ी में एक और नाम के तौर पर शामिल हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली। राहुल गांधी का खास सिपहसालार रह चुके अशोर तंवर 2019 में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में शामिल हुए थे...

विज्ञापन
Haryana: former congress and TMC leader Ashok Tanwar joins Aam aadmi party
अरविंद केजरीवाल के साथ अशोक तंवर - फोटो : Agency

विस्तार

प्रशांत किशोर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को देश के प्रमुख राष्ट्रीय दल की भूमिका में आने में 15 से 20 साल का समय लग सकता है। लेकिन लगता है कि अरविंद केजरीवाल के पास इतना समय नहीं है। वे जल्द से जल्द कांग्रेस को हटाकर देश के प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका हासिल कर लेना चाहते हैं। इसके लिए केजरीवाल राजनीति के हर वो दांव-पेंच आजमाने की कोशिश कर रहे हैं जो देश के प्रमुख विपक्षी दल अब तक आजमाते आए हैं। वे प्रमुख राज्यों में न केवल अपनी पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस के उन नेताओं को तोड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं जो किसी कारणवश अपनी पार्टी से नाराज हैं और एक विकल्प की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन

असंतुष्ट नेताओं से कर रहे संपर्क

कभी यह फॉर्मूला अमित शाह का ट्रंप कार्ड माना जाता था। दूसरे दलों के नेताओं को तोड़कर अपना किला मजबूत कर चुनाव जीतने की अपनी इसी रणनीति पर चलते हुए अमित शाह ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, असम, गोवा, मणिपुर और अन्य राज्यों में कमल खिलाने में सफलता पाई थी। अब आम आदमी पार्टी भी उसी रणनीति पर चलने की कोशिश कर रही है। चर्चा है कि आम आदमी पार्टी गुजरात, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों में भी कांग्रेस के विभिन्न असंतुष्ट नेताओं से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। क्या यह रणनीति अरविंद केजरीवाल के लिए भी कारगर साबित होगी?    

विज्ञापन


हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर इस कड़ी में एक और नाम के तौर पर शामिल हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली। राहुल गांधी का खास सिपहसालार रह चुके अशोर तंवर 2019 में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में शामिल हुए थे। लेकिन भले ही तंवर गोवा में ममता बनर्जी को कोई खास सफलता नहीं दिला सके, लेकिन अपने गृह राज्य हरियाणा में आप के लिए बड़ा करिश्मा करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे नेताओं के रहते वे कोई बड़ा उलटफेर भले न कर सके थे, लेकिन कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के अध्यक्ष और सिरसा से सांसद रह चुके अशोक तंवर हरियाणा में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।   

जल्दबाजी सही नहीं

राजनीतिक विश्लेषक सुनील पांडे ने अमर उजाला से कहा कि सियासत की जमीन पर हमेशा कोई सेट फॉर्मूला काम नहीं करता। स्वयं अरविंद केजरीवाल का दिल्ली की राजनीति में सफल होना किसी चमत्कार से कम नहीं था। उन्होंने शीला दीक्षित की उस सरकार को हराने में सफलता पाई थी, जो अपने शानदार कामकाज के लिए अब तक याद की जाती है। आम आदमी पार्टी और असम गण परिषद की तरह इस देश में अचानक पार्टी बनाकर राज्य स्तर पर कई दल सफल हो चुके हैं। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर विकल्प बनने के लिए एक बड़ी तैयारी की आवश्यकता होती है।

उनके मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को स्वयं अपनी ही गलती से सीखना चाहिए। 2014 में बिना किसी तैयारी के वे लोकसभा चुनाव में उतर गए। इसका परिणाम हुआ कि पंजाब को छोड़कर आप को कहीं सफलता नहीं मिली। इससे उनकी और पार्टी की छवि खराब हुई। यदि इसी तरह वे बिना तैयारी के विभिन्न राज्यों के चुनाव में उतरते रहे और उनके हाथ असफलता मिलती रही तो इससे आम आदमी पार्टी की छवि खराब होगी।



केवल पंजाब की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के विरूद्ध उभरती शक्तियों के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन यदि कुछ राज्यों में लगातार उन्हें असफलता मिली तो यह ‘परसेप्शन’ बदलते देर भी नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि शायद अरविंद केजरीवाल 2024 की तैयारी कर भी नहीं रहे हैं, बल्कि इसी बहाने वे 2029 की राजनीतिक बिसात बिछाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए भी उन्हें बेहद सधे कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed