फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana CM Manohar Lal Khattar clarified his statement on Kashmiri girls, Opposition Attacking

कश्मीरी लड़कियों वाले बयान पर खट्टर ने दी सफाई, कहा देश की बेटियां हमारी भी बेटियां

Sat, 10 Aug 2019 10:19 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 10 Aug 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Khattar clarified his statement on Kashmiri girls, Opposition Attacking
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कश्मीरी लड़कियों के संबंध में दिए अपने बयान पर सफाई देते हुए शनिवार को कहा कि उनके इस बयान का गलत मतलब निकाला गया। खट्टर ने सोनीपत में एक कार्यक्रम के दौरान अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, ‘बेटियां सभी की एक समान होती हैं। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है।’ 

विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर कार्यक्रम का पूरा वीडियो साझा करते हुए मीडिया पर अपने खिलाफ गुमराह करने वाले और तथ्यहीन अभियान चलाने का आरोप लगाया। 

खट्टर ने ट्वीट किया, बेटियां हमारा गौरव हैं। पूरे देश की बेटियां हमारी भी बेटियां हैं। 

दरअसल,खट्टर ने शुक्रवार को फतेहाबाद में एक कार्यक्रम में कहा, "अगर लड़कियों की तादाद लड़कों से कम हो तो दिक्कतें हो सकती हैं। हमारे (ओ पी) धनखड़जी ने कहा था कि उन्हें (दुल्हनों को) बिहार से लाना होगा। लेकिन कुछ लोगों ने कहा, कश्मीर खुला है, लिहाजा उन्हें (दुल्हनों को) वहां से लाया जाएगा। लेकिन मजाक से हटकर, सवाल यह है कि अगर अनुपात (लिंग अनुपात) सही रहे तो समाज में संतुलन ठीक रहेगा।" 
विज्ञापन


दरअसल, खट्टर ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि अब हरियाणा के लोग कश्मीर से दुल्हन ला सकेंगे। उनका इशारा संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने की ओर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खट्टर का बयान आरएसएस के प्रशिक्षण का प्रमाण : राहुल

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खट्टर के बयान को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। गांधी ने शनिवार को कहा कि यह (खट्टर का बयान) इस बात का प्रमाण है कि आरएसएस का प्रशिक्षण एक व्यक्ति की सोच को कैसा बना देता है। 


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कश्मीरी महिलाओं के बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर की टिप्पणी निंदनीय है। यह दिखाता है कि आरएसएस का वर्षों का प्रशिक्षण एक कमजोर, असुरक्षित और दयनीय व्यक्ति की सोच को कैसा बना देता है।’ उन्होंने कहा, ‘महिला कोई संपत्ति नहीं है कि पुरुषों का उन पर स्वामित्व होगा।’

ममता बनर्जी ने नाम लिए बिना की खट्टर की आलोचना

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मनोहर लाल खट्टर के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को जम्मू-कश्मीर के लोगों के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी करने से बचना चाहिए। 

खट्टर का नाम लिए बिना बनर्जी ने एक ट्वीट में कहा, ‘उच्च पदों पर बैठे हम और कई अन्य लोगों को जम्मू-कश्मीर के प्यारे लोगों के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी करने से बचना चाहिए। ऐसी टिप्पणियां केवल जम्मू कश्मीर को ही नहीं बल्कि समूचे देश को चोट पहुंचाती है।’

चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है भाजपा : जयहिंद

खट्टर के विवादित बयान पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने उनसे माफी मांगने की मांग की। जयहिंद ने कहा, ‘चुनाव जीतने के लिए भाजपा कोठे भी खुलवा सकती है...।’ उन्होंने कहा कि बहन-बेटी सबकी बराबर होती है। उन्होंने पांच साल में कितनी शादियां करवाई हैं? यह बताएं।

महिला आयोग भी सख्त

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शनिवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश भाजपा के विधायक विक्रम सिंह सैनी से उनकी टिप्पणियों के लिए जवाब मांगेंगी। सैनी ने कथित तौर पर कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता अब जम्मू-कश्मीर जा सकेंगे और वहां ‘‘गोरी’’ महिलाओं से विवाह करेंगे।



शर्मा ने किसी का नाम लिए बगैर एक ट्वीट में कहा, ‘‘उनकी कल्पना महिलाओं, उनके रंग तक ही सीमित क्यों है? कैसे वह अपना बड़ा मुंह खोलते हैं और महिलाओं के लिए इस तरह की मूर्खतापूर्ण टिप्पणी करते हैं? लोग उन्हें सत्ता में क्यों चुनते हैं? मैं निश्चित तौर पर उनसे जवाब मांगूंगी?’’ 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed