फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana: BJP candidate returned the ticket, Rambilas Sharma will file nomination without getting the ticket

Haryana: बीजेपी उम्मीदवार ने टिकट किया वापस, रामबिलास शर्मा बिना टिकट मिले करेंगे नामांकन

Tue, 10 Sep 2024 08:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 10 Sep 2024 08:43 PM IST
सार

पार्टी के एक बड़े नेता के द्वारा इस तरह बिना टिकट मिले चुनाव मैदान में उतरने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चर्चा है कि वे बुधवार सुबह 11 बजे महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
Haryana: BJP candidate returned the ticket, Rambilas Sharma will file nomination without getting the ticket
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के लिए यह बड़ा झटका देने वाली खबर थी कि पार्टी के पेहोवा विधानसभा सीट से घोषित उम्मीदवार कंवलजीत अजराना ने अपना टिकट वापस कर दिया। इससे पार्टी की खासी किरकिरी हुई है। लेकिन भाजपा की मुश्किलें यहीं पर खत्म नहीं हुईं। मंगलवार शाम तक रामबिलास शर्मा ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी, जबकि अभी तक उनके नाम की घोषणा भी नहीं हुई है।

विज्ञापन


पार्टी के एक बड़े नेता के द्वारा इस तरह बिना टिकट मिले चुनाव मैदान में उतरने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चर्चा है कि वे बुधवार सुबह 11 बजे महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने अभी से अपने समर्थकों को इकट्ठा होने का निर्देश दे दिया है। हालांकि, भाजपा के आंतरिक सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी के नेताओं के द्वारा उन्हें मनाकर शांत करने का प्रयास भी किया जा रहा है। पार्टी को इसमें कहां तक सफलता मिलेगी, यह सुबह तक साफ हो जाएगा।   
विज्ञापन


अमर उजाला ने अपने पाठकों को पहले ही यह सूचना दे दी थी कि भाजपा इस बार बड़ी संख्या में टिकट काटकर एंटी इनकमबेंसी फैक्टर का मुकाबला करने की रणनीति बना रही है। भाजपा ने ठीक इसी अनुसार अपने कई बड़े दिग्गजों के नाम काट दिए जिससे पार्टी में बगावत बढ़ती चली गई। रामबिलास शर्मा के द्वारा बिना नाम घोषित हुए नामांकन करने को इसी कड़ी में जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जारी हुई सूची में भी कई दिग्गजों के नाम काटे जा चुके हैं। इनमें सत्यप्रकाश, गोविंद कांडा, सीमा त्रिखा और निर्मल रानी के नाम शामिल हैं। इसी तरह आदित्य चौटाला और मोहनलाल बड़ोली और बनवारी लाल का नाम कटने से भी हरियाणा भाजपा की सियासत गरमा गई है। शिवप्रकाश महता जैसे बड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को चिट्ठी लिख पार्टी के सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर पार्टी की नींद उड़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed