फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा कल चुनेगी विधायक दल का नेता, हरियाणा प्रभारी बोले- सरकार बनाने को राज्यपाल से मिलेंगे

Fri, 25 Oct 2019 02:39 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 25 Oct 2019 02:39 PM IST
खास बातें

  • हरियाणा में भाजपा को झटका, 40 पर सिमटी पार्टी
  • बहुमत के लिए कुल 46 का चाहिए आंकड़ा
  • हरियाणा में सीएम खट्टर और दो को छोड़कर बाकी आठ मंत्री हारे

विज्ञापन
Haryana Assembly election Manohar Lal khattar BJP JP nadda meets delhi live update
हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:39 PM, 25-Oct-2019
जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला अपने पिता अजय चौटाला से दिल्ली के तिहाड़ जेल में मिलने के बाद वहां से रवाना हुए। 


 
02:20 PM, 25-Oct-2019
भाजपा के हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि चंडीगढ़ में कल सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में समीक्षक के रूप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और महासचिव अरुण सिंह मौजूद होंगे। उन्होंने बताया कि विधायक दल का नेता कल चुना जाएगा। उसके बाद हम हरियाणा में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से मिलेंगे।

 
विज्ञापन
02:04 PM, 25-Oct-2019
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के बाद उनके घर से रवाना हुए। 

 
01:43 PM, 25-Oct-2019
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गोपाल कांडा के समर्थन पर सवाल उठाए हैं। उमा भारती ने कहा कि गोपाल कांडा बेकसूर है या अपराधी, यह तो कानून साक्ष्यों के आधार पर तय करेगा, किंतु उसका चुनाव जीतना उसे अपराधों से बरी नहीं करता। चुनाव जीतने के बहुत सारे फैक्टर होते हैं।
 
01:03 PM, 25-Oct-2019
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। दुष्यंत चौटाला को विधायक दल का नेता चुना गया है। 

जेजपी के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पार्टी के लिए सत्ता के सभी विकल्प खुले हैं। जनता ने जो भरोसा दिखाया उसके लिए सत्ता जरूरी है। सूत्रों ने बताया है कि जेजेपी की पहली प्राथमिकता कांग्रेस थी लेकिन वो बहुमत से दूर हैं। 
12:57 PM, 25-Oct-2019
हरियाणा के दादरी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विजेता उम्मीदवार सोमवीर सांगवान से यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देंगे। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने अपना समर्थन दे दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:27 PM, 25-Oct-2019
गोपाल कांडा ने भाजपा को समर्थन देने को लेकर कहा है कि 'हमने अपना रूख साफ कर दिया है माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। देश भली-भांति फल-फूल रहा है, वैसे ही हरियाणा प्रदेश भी अच्छे से चले इसलिए हमने भाजपा को समर्थन दिया है। सभी स्वतंत्र उम्मीदवारों ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से बातचीत करके, बिना शर्त अपना समर्थन दिया है।' 

उन्होंने कहा कि 'मेरा परिवार और मेरे पिता 1926 से ही आरएसएस से जुड़े हुए हैं। मेरे पिता ने जनसंघ के टिकट पर देश का पहला आम चुनाव लड़ा था। इस प्रकार हम भाजपा परिवार का हिस्सा है। इसलिए हम सब ने बिना शर्त अपना समर्थन हरियाणा में भाजपा को दिया है। ताकि सरकार बन सकें। बाकि दलों ने भी हमसे बातचीत की थी पर हमने भाजपा को समर्थन दिया।'

राजनीतिक दबाव के चलते समर्थन देने पर गोपाल कांडा ने कहा कि 'राजनीति में लोगों ने इतना प्यार और समर्थन दिया है इसलिए दबाव जैसी कोई बात नहीं है। भाजपा दबाव की राजनीति नहीं करती है। कल भाजपा के नेताओं से बातचीत हुई उन्होंने काफी प्रेमपूर्वक बातचीत की।' 

मंत्री पद दिए जाने पर कांडा ने कहा कि 'हमारी तरफ से मंत्री पद को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है। भाजपा ने भी मंत्री पद को लेकर कोई बात नहीं की। सभी स्वतंत्र उम्मीदवारों ने प्रदेश की भलाई को देखते हुए भाजपा को समर्थन दिया है।' 



 
12:19 PM, 25-Oct-2019
हरियाणा के पृथला सीट से निर्दलीय विजयी प्रत्याशी नयन पाल रावत ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि मैं भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देता हूं। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से हुई थी। 


 
12:08 PM, 25-Oct-2019
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलें। दोनों के बीच हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर बातचीत होनी है। 

 
12:00 PM, 25-Oct-2019
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला आज अपने पिता अजय चौटाला से मिलने के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल जाएंगे। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed