{"_id":"5e00e7258ebc3e87c67ec52d","slug":"harsh-vardhan-shringla-will-be-the-next-foreign-secretary-who-replace-vijay-keshav-gokhale","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षवर्धन श्रृंगला होंगे अगले विदेश सचिव, विजय केशव गोखले की लेंगे जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हर्षवर्धन श्रृंगला होंगे अगले विदेश सचिव, विजय केशव गोखले की लेंगे जगह
Mon, 23 Dec 2019 09:41 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 23 Dec 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
हर्षवर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
हर्षवर्धन श्रृंगला भारत के नए विदेश सचिव होंगे। 29 जनवरी को वह विजय केशव गोखले की जगह लेंगे। इस समय वह अमेरिका में भारत के राजदूत हैं। कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
विज्ञापन
Harsh Vardhan Shringla will take over as Foreign Secretary from Vijay Gokhale on January 29, 2020. https://t.co/RWlQnnLCxw
— ANI (@ANI) December 23, 2019विज्ञापन
जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने फैसला किया है कि हर्षवर्धन श्रृंगला जो कि इस समय अमेरिका में भारत के राजदूत हैं। 29 जनवरी से विजय गोखले की जगह पर विदेश सचिव होंगे।
विज्ञापन
श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1984 बैच के अधिकारी हैं। वह मौजूदा विदेश सचिव विजय केशव गोखले की जगल लेंगे, जिनका दो साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। श्रृंगला 35 साल में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वह बांग्लादेश और थाइलैंड में भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं। वह वियतनाम, इजरायल और दक्षिण अफ्रीका में भी भारत के तरफ से महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किए जा चुके हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है।