{"_id":"5d981d288ebc3e01557e75b7","slug":"harsh-vardhan-launched-trans-fat-free-logo-of-food-safety-and-standards-authority-of-india-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षवर्धन ने जारी किया ट्रांस फैट फ्री लोगो, कहा- पीएम के विजन से मिली प्रेरणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हर्षवर्धन ने जारी किया ट्रांस फैट फ्री लोगो, कहा- पीएम के विजन से मिली प्रेरणा
Sat, 05 Oct 2019 10:03 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर हर्षवर्धन
- फोटो : ANI
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार स्वास्थ्य कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के आठवें अंतरराष्ट्रीय शेफ क्रांफेंस में ट्रांस फैट फ्री का लोगो जारी किया। यह ट्रांस-फैट्स के खिलाफ आंदोलन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और एफएसएसएआई के 'ईट राइट इंडिया' आंदोलन को गति प्रदान करेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि एफएसएसएआई के ईट राइट इंडिया आंदोलन को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण से प्रेरणा ली है। जिसमें इस देश के लोगों को 2022 तक न्यू इंडिया दिया जाएगा। जिसके तहत स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और पोषण शामिल होगा। प्रधानमंत्री ने अपने 'मन की बात' संबोधन में एफएसएसएआई के ईट राइट मूवमेंट का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन