{"_id":"5c8185bcbdec22142d5e3619","slug":"hardik-patel-will-join-congress-on-march-12-in-rahul-gandhi-presence","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पटेल होंगे कांग्रेस में शामिल, 12 मार्च को कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हार्दिक पटेल होंगे कांग्रेस में शामिल, 12 मार्च को कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे राहुल गांधी
Fri, 08 Mar 2019 02:27 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल 12 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होंगे। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) ने यहां बृहस्पतिवार इसकी घोषणा की। इससे पहले पास की कोर समिति की राजकोट में बैठक हुई। हार्दिक, पास के संयोजक हैं।
विज्ञापन
कोर समिति की सदस्य गीता पटेल ने कहा, ‘‘हार्दिक 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे जब राहुल गांधी गुजरात में होंगे। हार्दिक को अहमदाबाद में एक रैली में पार्टी में शामिल किया जाएगा। पास ने हार्दिक को पार्टी में शामिल होने के लिए अनुमति दे दी।’’ राजद्रोह के आरोपों से घिरे और जमानत पर चल रहे हार्दिक पटेल ने घोषणा की थी कि वह गुजरात से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
गीता ने कहा, ‘‘हार्दिक अमरेली, मेहसाणा या जामनगर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। चूंकि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो अब पार्टी ही सीट के बारे में निर्णय लेगी।’’
विज्ञापन
कांग्रेस ने घोषणा की है कि गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता 12 मार्च को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और एक जनसभा के लिए अहमदाबाद में होंगे। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पहले 28 फरवरी को हुई थी लेकिन पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के हवाई हमले के आलोक में इसे स्थगित कर दिया गया था।
हार्दिक पटेल शिक्षा और नौकरियों में अपने समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर गुजरात में हुए जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आए थे। दिसंबर 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक ने कांग्रेस के प्रति अपने समर्थन की घोषणा की थी।