फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel will address the Kisan Mazdoor Sammelan in Allahabad today

हार्दिक पटेल की आज इलाहाबाद में रैली, गरमाई सियासत

Sun, 31 Dec 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 31 Dec 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Hardik Patel will address the Kisan Mazdoor Sammelan in Allahabad today
हार्दिक पटेल

सरदारवादी विचारधारा आयोजन समिति की ओर से सरदार पटेल संस्थान में रविवार सुबह दस बजे आयोजित सम्मेलन को पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल संबोधित करेंगे। उनके इस दौरे से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा भी इस आयोजन पर नजर रखे है।

विज्ञापन


पढ़ें: साल के आखिरी दिन पीएम मोदी की 'मन की बात', सुबह 11 बजे से होगा प्रसारण
विज्ञापन

 
समिति के राष्ट्रीय संयोजक डा. आरएस सिंह पटेल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि सम्मेलन में किसान और मजदूरों की समस्याओं पर फोकस रहेगा। 70 साल से किसान और मजदूरों के वोट पर बनी सरकारों ने उनके लिए कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदारवादी विचारधारा आयोजन समिति उनके हित के लिए काम करेगी। किसानों को हक दिलाने के लिए देश भर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसकी शुरूआत रविवार को हार्दिक पटेल करेंगे।


डा. आरएस सिंह पटेल ने कहा कि हार्दिक ने 23 साल से गुजरात में एकछत्र शासन करने वाली भाजपा को पिछले दिनों हुए विधान सभा में हिला दिया। गुजरात के इस चुनाव से साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जानता को ज्यादा समय तक गुमराह नहीं कर सकेंगे। 

पढ़ें: नाराज नितिन पटेल बोले, यह मंत्रालय का नहीं आत्म सम्मान का मुद्दा

इस आंदोलन में कुर्मी क्रांति सेना, वीरांगना अवंतीबाई लोधी वाहिनी आदि संगठन पूरी तरह से लगे हुए हैं। इस दौरान अवंतीबाई लोधी वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक बृजलाल लोधी, कुर्मी क्रांति सेना के ईऱ्श्वर प्रसाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed