फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik patel tweet on PM Modi only a chaiwala can advise youngsters to sell pakodas

हार्दिक का मोदी पर कटाक्ष, एक 'चायवाला' ही युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह दे सकता है

Tue, 23 Jan 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jan 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
Hardik patel tweet on PM Modi only a chaiwala can advise youngsters to sell pakodas
हार्दिक पटेल
पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़ा वाली टिप्पणी पर कटाक्ष किया है। हार्दिक पटेल ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल एक 'चायवाला' ही बेरोजगार युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह दे सकता है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि, 'क्या 'पकौड़े' बेचकर 200 रुपये प्रति दिन कमाने वाले किसी व्यक्ति को बेरोजगार माना जा सकता है।' 
विज्ञापन


पीएम के इस बयान पर तंज कसते हुए हार्दिक पटेल ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, 'बेरोजगार युवाओं को पकौड़े का ठेला लगाने का सुझाव एक चायवाला ही दे सकता है। अर्थशास्त्री ऐसे सुझाव नहीं देता।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पटेल समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने हालिया हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था। उल्लेखनीय है कि हार्दिक पटेल प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधने से चूकते नहीं हैं। 


हार्दिक पटेल का यह बयान पीएम मोदी को एक निजी टीवी चैनल को दिए उस इंटरव्यू के बाद आया है, जिसमें पीएम ने कहा था कि देश में छोटे से छोटा व्यवसाय करने वाला व्यक्ति भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है। पीएम ने कहा था कि, 'अगर कोई व्यक्ति पकौड़े की दुकान लगाता है और रोज वह 200 रुपये कमाकर घर जाता है तो आप उसे रोजगार कहेंगे या नहीं?' 

इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के तत्कालीन वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने भी नरेंद्र मोदी को 'चायवाला' कहकर टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed