फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik patel targets Congress, says, Can't abuse Adani or Ambani all the time

हार्दिक का कांग्रेस पर निशाना: अदाणी या अंबानी को हर वक्त गाली नहीं दे सकते, ये लोगों को गुमराह करने का तरीका 

Thu, 19 May 2022 10:16 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Amit Mandal Updated Thu, 19 May 2022 10:16 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि अगर मैं कांग्रेस में शामिल नहीं होता तो पिछले तीन साल में गुजरात के लिए बेहतर काम कर सकता था।

विज्ञापन
Hardik patel targets Congress, says, Can't abuse Adani or Ambani all the time
हार्दिक पटेल - फोटो : facebook/HardikPatel.Official

विस्तार

एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी जैसे व्यापारियों को लेकर लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस की जमकर खिंचाई की। हार्दिक पटेल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में अपने राजनीतिक जीवन के तीन साल बर्बाद कर दिए। अंबानी और अदाणी जैसे लोग अपनी कड़ी मेहनत के कारण आगे बढ़े हैं और उन्हें हर समय गाली देने की जरूरत नहीं है। हार्दिक पटेल ने कहा कि एक व्यापारी अपनी मेहनत से ही ऊपर उठता है।  

विज्ञापन


अडाणी या अंबानी को हर बार गाली नहीं दे सकते
हार्दिक पटेल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, एक व्यापारी अपनी मेहनत से ही ऊपर उठता है। आप अदाणी या अंबानी को हर बार गाली नहीं दे सकते। अगर पीएम गुजरात से हैं, तो अंबानी और अदाणी पर इस बारे में अपना गुस्सा क्यों निकालते हैं? यह लोगों को गुमराह करने का एक तरीका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर मैं कांग्रेस में शामिल नहीं होता तो पिछले तीन साल में गुजरात के लिए बेहतर काम कर सकता था। न तो मुझे पार्टी में रहते हुए काम करने का मौका मिला और न ही कांग्रेस ने मुझे कोई काम दिया। गुजरात में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले छोड़ी थी कांग्रेस 
हार्दिक पटेल ने एक दिन पहले एक पेज का त्यागपत्र ट्विटर पर शेयर करते हुए कांग्रेस छोड़ने का एलान किया था। इस्तीफे में हार्दिक पटेल ने कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास पश्चिमी राज्य के लोगों के लिए कोई रोड मैप नहीं है। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा था, आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed