फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hardik patel new demand in gujarat

हार्दिक की नई मांग, कहा- 2002 दंगों में दोषी पटेलों को किया जाए रिहा

Sun, 28 Aug 2016 03:11 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Sun, 28 Aug 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
hardik patel new demand in gujarat
हार्दिक पटेल
गुजरात में पटेल समुदाय के लिए आरक्षण आंदोलन की अगुवाई करने वाले हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर 2002 के दंगों के अभियुक्त पटेल समुदाय के युवाओं की रिहाई की मांग की है। हार्दिक ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया है कि वह खुद को ‘धर्म निरपेक्ष’ नेता साबित करने के चलते इन युवाओं की मदद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पटेल समुदय के 102 सदस्यों के नामों की सूची दी है। इन लोगों को 2002 के दंगों में उम्र कैद की सजा दी गई है। 
विज्ञापन


पटेल ने प्रधानमंत्री को दंगों का जिम्मेदार भी ठहराया। उन्हाेंने कहा, सब जानते है कि मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने दंगों का फायदा उठाया और देश के प्रधानमंत्री बन गए। पटेल अभी उदयपुर में रह रहे हैं। कोर्ट ने उन्हें गुजरात से बाहर रहने की शर्त पर जमानत दी थी। 
विज्ञापन


हार्दिक ने कहा, ‘मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं। वह राष्ट्रपति को पटेल युवाओं को रिहा कराने के लिए सिफारिश कर सकते हैं।’ हार्दिक ने कहा, ‘मैं यह भी जानता हूं कि प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि वह अपनी छवि धर्म निरपेक्ष व्यक्ति की बनाना चाहते हैं। मोदी जी ने गुजरातियों और पाटीदारों का इस्तेमाल किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed