फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HARDIK PATEL ARRIVES IN MUMBAI TO MEET UDDHAV; WILL CAMPAIGN FOR SENA IN GOREGAON

हार्दिक पटेल ने शिवसेना से मिलाया हाथ, BMC चुनाव में करेंगे प्रचार

Tue, 07 Feb 2017 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
HARDIK PATEL ARRIVES IN MUMBAI TO MEET UDDHAV; WILL CAMPAIGN FOR SENA IN GOREGAON
फाइलः हार्दिक पटेल - फोटो : Getty Images
गुजरात में पटेल नेता और बीजेपी के लिए चुनौती बनकर उभरे हार्दिक पटेल बीएमसी चुनाव में शिवसेना के लिए प्रचार करेंगे। बीती रात मुंबई पहुंचे हार्दिक पटेल मंगलवार की दोपहर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात बांद्रा स्थित मातोश्री में होगी। 
विज्ञापन


मुंबई मिरर के साथ बातचीत में हार्दिक पटेल ने कहा कि 'गोरेगांव से शिवसेना के उम्मीदवार के लिए बीएमसी चुनावों में प्रचार करूंगा।' उन्होंने यह भी कहा कि वह 'लाइक माइंडेड' लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं भगत सिंह और बालासाहेब ठाकरे को आदर्श मानते हुए बड़ा हुआ हूं। मैं वीर सावरकर की धरती पर आकर बहुत खुश हूं।'

मंगलवार शाम को गोरेगांव में पटेल नवनिर्माण सेना की ओर से रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए हार्दिक पटेल शिवसेना के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद वह तुरंत एक रैली को संबोधित करेंगे। शिवसेना नेता और मंत्री सुभाष देसाई भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। देसाई ने इस बात की पुष्टि की कि हार्दिक शिवसेना कैंडिडेट के लिए वोट मांगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में 'वनवास' काटने के बाद गुजरात लौटने पर हार्दिक पटेल का उनके समुदाय ने जोरदार स्वागत किया था। इस कार्यक्रम में पटेल के साथियों ने 'देखो देखो कौन आया, नरेंद्र मोदी तेरा बाप आया' का नारा लगाया और गुजरात से बीजेपी को मिटाने की ऐलान किया। 

शिवसेना ने उतारे 11 गुजराती उम्मीदवार

HARDIK PATEL ARRIVES IN MUMBAI TO MEET UDDHAV; WILL CAMPAIGN FOR SENA IN GOREGAON
फाइलः हार्दिक पटेल - फोटो : PTI
गौरतलब है कि शिवसेना और बीजेपी स्वतंत्र रूप से बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन का चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में शिवसेना के तरकश में हार्दिक पटेल का होना अहम हथियार साबित होगा। 

शिवसेना ने बीएमसी चुनाव में 11 गुजराती उम्मीदवार उतारे हैं। बीएमसी चुनाव के इतिहास में पहली बार शिवसेना ने इतने बड़े पैमाने पर गुजरातियों को मैदान में उतारा है। 

अहमदबाद से हार्दिक पटेल एयर इंडिया की फ्लाइट से सोमवार को देर शाम मुंबई उतरे और सीधे बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित होटल पहुंचे। यह होटल मातोश्री से कुछ ही दूरी पर स्थित है। 

हार्दिक पटेल गुजरात में पटेलों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर जबरदस्त आंदोलन चला रहे हैं। पटेल मुंबई में बीजेपी के गुजराती समर्थकों को शिवसेना के पाले में खींच सकते हैं। 

उद्धव ठाकरे के साथ अपनी मीटिंग के सवाल पर हार्दिक पटेल ने कहा कि 'हमारे लिए सभी विकल्प खुले हैं।' नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए पटेल नेता ने कहा कि 'हमारे ऊपर थोपी गई गुलामी से हम आजादी चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed