{"_id":"5b7910d042c792466e6ed796","slug":"hardik-patel-and-other-patidar-leaders-detained-by-ahmedabad-crime-branch-before-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन से पहले हिरासत में हार्दिक समेत कई पाटीदार नेता, बिना इजाजत करने वाले थे विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनशन से पहले हिरासत में हार्दिक समेत कई पाटीदार नेता, बिना इजाजत करने वाले थे विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद में हार्दिक पटेल समेत कई पाटीदार नेताओं को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया है। हार्दिक समेत ये नेता एक दिन की भूख हड़ताल पर निकोल के लिए रवाना होने वाले थे। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने किसानों के लिए अनशन करने का ऐलान किया था, लेकिन उससे पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। हार्दिक ने शनिवार को ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी को एक खुला पत्र लिखकर यह ऐलान किया था।
विज्ञापन
Ahmedabad: Hardik Patel and other Patidar leaders detained by Ahmedabad Crime Branch while they were on their way to Nikol to take part in one-day hunger strike over the issue of reservation (File pic) pic.twitter.com/Z32uBMnfK3
— ANI (@ANI) August 19, 2018विज्ञापन
साथियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हार्दिक के घर पहुंची और उन्हें अनशन पर जाने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। बता दें कि अपने इस अनशन के लिए हार्दिक ने पहले ही अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई थी। जिसके बावजूद वो आज काली पट्टी बांध अपना विरोध जताने के लिए वहां भूख हड़ताल पर बैठने वाले थे।
विज्ञापन
शनिवार को हार्दिक पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री को जो पत्र लिखा उसमें उन्होंने कहा कि क्या गुजरात में जनता को सवाल पूछने का भी हक नहीं है? विरोध करना, शांतिपूर्ण आंदोलन करना, सरकार की नीतियों के सामने अपनी असहमति जताने के अधिकार सरकार छीन रही है। हमे शांतिपूर्ण तरीके से उपवास आंदोलन करने की अनुमति ना देना, सुप्रिम कोर्ट और संविधान में दिए हमारे अधिकारों का भंग होना है।