फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardeep Singh Puri says that Government to decide on resuming international flights once countries ease restrictions on entry of foreigners

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दोबारा शुरू करने के लिए बाकी देशों में राहत मिलने का इंतजार

Sun, 07 Jun 2020 10:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 07 Jun 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri says that Government to decide on resuming international flights once countries ease restrictions on entry of foreigners
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दोबारा शुरू करने के मुद्दे पर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि इस पर सरकार ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू करने पर भारत तब कोई फैसला लेगा जब अन्य देश विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध में राहत देना शुरू करेंगे।  

विज्ञापन


पुरी ने ट्वीट किया, 'जब विभिन्न देश विदेशी यात्रियों को अपने यहां प्रवेश पर लगे प्रतिबंधों को हटा लेंगे और उन्हें देश में आने की अनुमति दे देंगे तब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के नियमित परिचालन पर निर्णय लिया जाएगा। गंतव्य देशों को आने वाली उड़ानों को रिसीव करने के लिए तैयार रहना होगा।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जापान और सिंगापुर जैसे देशों ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को देखते हुए देश में विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगा रखे हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते करीब दो महीने बंद रहने के बाद भारत ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू कर दिया गया था। 


पुरी ने कहा कि अधिकतर देशों में  अंतरराष्ट्रीय संचालन 10 फीसदी से भी कम है, क्योंकि वह केवल अपने देश के नागरिकों को ही आने की अनुमति दे रहे हैं। इन देशों ने विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है। कई देश कुछ अन्य देशों से आने की अनुमति तो दे रहे हैं, लेकिन वहां क्वारंटीन जैसी शर्तें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed