फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Happy New Year 2023 live updates, people celebrating new year in india

Happy New Year 2023: नए साल के जश्न में डूबा देश, लोगों ने दिल खोलकर किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Sun, 01 Jan 2023 08:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 01 Jan 2023 08:37 AM IST
सार

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत तमाम शहरों में जश्न का माहौल है और लोग घरों से निकलकर नए साल का जश्न काफी धूमधाम से मना रहे हैं। 

विज्ञापन
Happy New Year 2023 live updates, people celebrating new year in india
New year celebration - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत में भी नए साल की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत तमाम शहरों में जश्न का माहौल है और लोग घरों से निकलकर नए साल का जश्न काफी धूमधाम से मना रहे हैं। इस बीच सैलानी देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच कर नए साल का जश्न मना रहे हैं। वहीं प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में से हैं, जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है। इसके बाद अन्य देश इसकी खुमारी में डूबते जाते हैं। 

विज्ञापन

मुंबई में लोगों ने मनाया जश्न
न्यू ईयर 2023 मनाने के लिए मुंबई के मरीन ड्राइव पर भारी भीड़ उमड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा में लोगों ने किया नए साल का स्वागत
गोवा पणजी के मैजेस्टिक ग्रुप होटल में रोशनी, संगीत और नृत्य के साथ नए साल 2023 का स्वागत किया।

विज्ञापन

मसूरी में खूब थिरके लोग
उत्तराखंड के मसूरी में दूर-दराज से आए सैलानियों ने नए साल 2023 का जश्न मनाया। लोग चमकदार रोशनी में संगीत पर खूब थिरके।

मनाली के माल रोड पर उमड़ी भारी भीड़
नए साल 2023 के स्वागत के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली के माल रोड पर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने पटाखे जलाकर खूब धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया।
 

छत्तीसगढ़ में आर्मी जवानों ने मनाया नया साल
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के जवानों ने नए साल का जश्न मनाया। साथ ही यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मरीन ड्राइव पर लोगों का हूजूम
महाराष्ट्र के मुंबई के मरीन ड्राइव पर न्यू ईयर 2023 मनाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
 

आंध्र प्रदेश में मची नए साल की धूम
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में लोगों ने संगीत की धुन पर ठुमके लगाकर नए साल का स्वागत किया।
 

कनॉट प्लेस पर लोगों ने लगाए ठुमके
दिल्ली के कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। बड़ी संख्या में लोग कनॉट प्लेस पहुंचे और खूब थिरके।
 

नव वर्ष 2023 की सुबह गंगा आरती
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के अस्सी घाट पर नव वर्ष 2023 की सुबह गंगा आरती हुई।
 

महाराष्ट्र के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में हुई आरती
महाराष्ट्र के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में नव वर्ष 2023 को सुबह की आरती हुई।
 

नववर्ष 2023 की तड़के भस्म आरती
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष 2023 की तड़के भस्म आरती की गई।
 

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, वर्ष 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें। 

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 2023 शानदार हो। यह नया साल आशाओं, खुशियों और ढेर सारी सफलताओं से भरा हो। सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed