फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Happy Krishna janmashtami 2021 live updates wishes and celebrations Devotees reaching temples

जन्माष्टमी की धूम: मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का लगा तांता, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

Mon, 30 Aug 2021 08:21 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 30 Aug 2021 08:21 AM IST
सार

देश और दुनिया में आज जन्माष्टमी की धूम है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। 

विज्ञापन
Happy Krishna janmashtami 2021 live updates wishes and celebrations Devotees reaching temples
जन्माष्टमी की धूम - फोटो : ANI

विस्तार

देश भर में आज जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर पहुंच रहे हैं। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में सुबह आरती की गई। वहीं, नोएडा के इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं। हालांकि, इस बार कोरोना महामारी की वजह से दही हांडी के कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं, लेकिन मंदिरों में श्री कृष्ण के दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइंस पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मंदिरों में जाने से पहले मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। 

विज्ञापन

 


जन्माष्टमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने लिखा, आप सभी को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
जन्माष्टमी के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया,  "जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है।  मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि का संचार करे।"
 

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
गृह मंत्री अमित शाह ने जन्माष्टमी पर लिखा, "समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री कृष्णा!"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed