{"_id":"6627591836e1dad96b07d172","slug":"hanuman-janmotsav-leaders-including-pm-modi-shah-gave-best-wishes-said-pawanputra-s-dedication-inspiration-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanuman Janmotsav: पीएम मोदी-शाह समेत इन नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, कहा- पवनपुत्र का समर्पण सभी के लिए प्रेरणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hanuman Janmotsav: पीएम मोदी-शाह समेत इन नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, कहा- पवनपुत्र का समर्पण सभी के लिए प्रेरणा
Tue, 23 Apr 2024 12:16 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:16 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि देश के सभी परिवारों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं। पवनपुत्र का समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मैं कामना करता हूं कि उनका आशीर्वाद सभी पर यूं ही बना रहे, विकसित भारत को नई ऊर्जा मिले। जय बजरंगबली।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमान जन्मोत्सव हिंदू महीना चैत्र की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। चैत्र पूर्णिमा के नाम से जाना जाने वाला यह दिन दिन हनुमान जी के जन्म का प्रतीक है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और हनुमान जी की पूजा करते हैं। भक्त संकटमोचन को प्रसन्न करने और उनके साथ गहरा संबंध बनाने के लिए श्रद्धालु हनुमान मंत्रों का जाप करते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि देश के सभी परिवारों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं। पवनपुत्र का समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मैं कामना करता हूं कि उनका आशीर्वाद सभी पर यूं ही बना रहे, विकसित भारत को नई ऊर्जा मिले। जय बजरंगबली।
गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने भी दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी पोस्ट कर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के जीवन में ज्ञान और शक्ति की बढोत्तरी हो। बजरंगबली आप सभी को शक्ति, बुद्धि और विवेक और लंबी उम्र दे। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं। पवनपुत्र हनुमान सभी के जीवन में बल, बुद्धि और ज्ञान दें। ऐसी मैं प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन जाएंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन का दौरा करेंगी। परमार्थ निकेतन अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती और परमार्थ निकेतन अंतरराष्ट्रीय निदेशक पूज्या साध्वी भगवती सरस्वती इस अवसर पर मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही कीर्तन और भजन संध्या पर भी राष्ट्रपति मौजूद रहेंगी। रात में राष्ट्रपति गंगा आरती भी करेंगी।