फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hanuman Janmotsav: CAT demands Prime Minister Modi to declare a public holiday more than one and a half lakh programs across the country

हनुमान जन्मोत्सव: कैट ने प्रधानमंत्री मोदी से की सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग, देशभर हुए डेढ़ लाख से अधिक कार्यक्रम  

Sat, 16 Apr 2022 03:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 16 Apr 2022 03:33 PM IST
सार

कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि भगवान हनुमान के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा एवं समर्पण को देखते हुए इस दिन पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav: CAT demands Prime Minister Modi to declare a public holiday more than one and a half lakh programs across the country
हनुमान जन्मोत्सव 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव बेहद उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। देश के प्रमुख व्यापारी नेता तथा कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि हनुमान जन्मोत्सव पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। देश के अलग-अलग राज्यों में हनुमान जन्मोत्सव पर डेढ़ लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, दिल्ली में लगभग 5 हजार से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है। 

विज्ञापन


कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि भगवान हनुमान के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा एवं समर्पण को देखते हुए इस दिन पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। बजरंगबली का जीवन एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रति उनकी दुर्लभ भक्ति एवं अनुराग भारत की युगों पुरानी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति को प्रतिबिम्बित करती है। देश के लोगों को उनसे बेहद प्रेरणा मिलती है। इस दृष्टि से प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव के दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना सर्वथा उचित है। 
विज्ञापन


खंडेलवाल के अनुसार, हनुमान देश के करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं की पूर्ति है। उन्होंने कहा कि हनुमान भगवान भारत में ही नहीं, बल्कि सभी देशों में अत्यंत आत्मीय भाव से पूजे जाते हैं। हिन्दू धर्म के सभी धार्मिक कार्यक्रमों में हनुमान जी का आह्वान होता है, इसलिए भी हनुमान जन्मोत्सव को राजकीय अवकाश घोषित करना सरकार का बेहद उचित कदम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह एक जयंती नहीं है, बल्कि जन्मोत्सव है क्योंकि जो लोग दिवंगत हो जाते हैं जयंती उनकी होती है, जबकि भगवान श्री राम एवं देवी सीता के आशीर्वाद से श्री हनुमान जी अजर अमर हैं। इस वजह से उनका जन्म दिन जयंती नहीं, बल्कि जन्मोत्सव के रूप में ही मनाया जाना चाहिए। खंडेलवाल ने कहा कि  हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में नई दिल्ली के आनंद निकेतन में हनुमान जन्मोत्सव का एक बृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आनंद निकेतन में रहने वाले लोगों के अलावा दिल्ली के अनेक प्रमुख व्यापारी नेता, वरिष्ठ नागरिकों एवं राजनेताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक किशन बिजली एवं सुरेखा रॉबिन ने अपने भजन प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed