फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hanuman Chalisa Row, Devendra Fadnavis Says, If the Maharashtra Government has the guts, try charging us with sedition

उद्धव सरकार को फडणवीस की चुनौती: हम हनुमान चालीसा पढ़ेंगे, अगर हिम्मत है तो मेरे ऊपर राजद्रोह का केस लगाकर दिखाएं

Mon, 25 Apr 2022 02:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Apr 2022 02:40 PM IST
सार

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारा मानना है कि हिटलरशाही से संघर्ष होता है, संवाद नहीं। अगर इस प्रकार की प्रवृत्ति यहां पर चलेगी तो हम भी उसका मुकाबला करेंगे। हम गृह मंत्री की बैठक में जाकर क्या  करते क्योंकि उस बैठक में मुख्यमंत्री तो उपस्थित ही नहीं थे।

विज्ञापन
Hanuman Chalisa Row, Devendra Fadnavis Says, If the Maharashtra Government has the guts, try charging us with sedition
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में आज फडणवीस ने एक प्रेस वार्ता कर उद्धव सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा महाराष्ट्र में नहीं बोली जाएगी तो क्या पाकिस्तान में बोली जाएगी, इनको हनुमान चालीसा से इतनी नफरत क्यों है? हम सारे हनुमान चालीसा बोलेंगे अगर सरकार में हिम्मत है तो हमारे ऊपर राजद्रोह का गुनाह लगाकर दिखाएं।

विज्ञापन


हिटलरशाही से संघर्ष होता है, संवाद नहीं: फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारा मानना है कि हिटलरशाही से संघर्ष होता है, संवाद नहीं। अगर इस प्रकार की प्रवृत्ति यहां पर चलेगी तो हम भी उसका मुकाबला करेंगे। हम गृह मंत्री की बैठक में जाकर क्या करेंगे क्योंकि उस बैठक में मुख्यमंत्री तो उपस्थित ही नहीं हैं।
विज्ञापन


हमने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया: फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि आज महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने जो बैठक बुलाई थी हमने उसका बहिष्कार करने का फैसला किया क्योंकि पिछले 3-4 दिनों में जिस प्रकार से पुलिस का उपयोग करते हुए विरोधी पार्टी के लोगों को जान से मारने का प्रयास किया गया उसके बाद संवाद के लिए जगह कहां बचती है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनीत राणा को पानी पीने और टॉयलेट जाने की इजाजत नहीं दी गई: फडणवीस
फडणवीस ने राणा दंपती की गिरफ्तारी को गलत ठहराते हुए महाराष्ट्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। फडणवीस ने कहा कि किसी भी जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ना राजद्रोह है क्या? उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया और कहा कि नवनीत राणा को पीने के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है और उन्हें टॉयलेट जाने की भी इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अराजकता की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed