फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hamid Ansari Leaves For five Days Visit To Hungary, Algeria

आतंकवाद का मुद्दा लेकर हंगरी और अल्जीरिया की पांच दिवसीय यात्रा पर हामिद अंसारी

Sat, 15 Oct 2016 10:47 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 15 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Hamid Ansari Leaves For five Days Visit To Hungary, Algeria
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी - फोटो : file photo

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी शनिवार को पांच दिवसीय यात्रा के तहत हंगरी और अल्जीरिया की यात्रा के लिए रवाना हो गए। यहां पर अंसारी सीमा पार आतंकवाद समेत अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन

अंसारी की यह यात्रा कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकवादी हमले और उसके जवाब में भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में  की गई सर्जिकल स्ट्राइक से भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर है।
विज्ञापन


पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि अपनी यात्रा के दौरान क्या उपराष्ट्रपति सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाएंगे, इसके जवाब में विदेश मंत्रालय की सचिव सुजाता मेहता ने कहा कि उपराष्ट्रपति की द्विपक्षीय वार्ता में यह एक प्रमुख मुद्दा होगा और वह निश्चय ही इस मुद्दे को दोनों देशों के प्रमुखों के सामने रखेंगे। सुजाता मेहता ने कहा कि आतंकवाद हंगरी और अल्जीरिया के लिए भी एक बड़ी समस्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी यात्रा के पहले पड़ाव में अंसारी 15 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक हंगरी के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक अल्जीरिया जाएंगे। यात्रा में अंसारी हंगरी और अल्जीरिया के राष्ट्रपति, हंगरी के प्रधानमंत्री और स्पीकर से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed