फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hamas leader khaled mashal virtual speech in kerala jamaat islami rally sparks row bjp target opposition

Hamas: केरल की रैली में हमास नेता के शामिल होने पर हुआ राजनीतिक विवाद, जानिए कौन है खालेद मशाल

Sun, 29 Oct 2023 09:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 29 Oct 2023 09:29 AM IST
सार

इस्राइली विदेश मंत्रालय के अनुसार, खालेद मशाल अभी कतर में रह रहा है और उसकी कुल संपत्ति 4 अरब डॉलर है। 

विज्ञापन
hamas leader khaled mashal virtual speech in kerala jamaat islami rally sparks row bjp target opposition
हमास नेता खालेद मशाल। - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के मलप्पुरम में फलस्तीन के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया गया। जमात ए इस्लामी के यूथ विंग सॉलिडेरिटी यूथ मूवमेंट द्वारा इस रैली का आयोजन किया गया लेकिन यह रैली बड़े विवाद में फंस गई है। दरअसल इस रैली में आतंकी संगठन हमास के एक बड़े नेता ने वर्चुअली शिरकत की। हमास का ये नेता है खालेद मशाल। भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन और केरल सरकार को निशाने पर ले लिया है। 
विज्ञापन


जानिए कौन है खालेद मशाल
केरल की रैली में वर्चुअली शिरकत करने वाला खालेद मशाल, हमास के संस्थापक सदस्यों में से एक है और वह साल 2017 तक हमास का अध्यक्ष रहा। खालेद मशाल बीते कई सालों तक हमास के प्रमुख नेताओं में रहा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, खालेद मशाल का जन्म फलस्तीन के वेस्ट बैंक इलाके में हुआ और वह अपने जीवन के अधिकतर समय जॉर्डन और कुवैत में रहा। फलस्तीन से बाहर रहते हुए ही साल 2004 में खालेद मशाल को हमास का राजनीतिक प्रमुख बनाया गया। मशाल खुद कभी गाजा में नहीं रहा और हमेशा जॉर्डन, सीरिया, कतर और मिस्त्र से हमास का संचालन करता रहा। इस्राइली विदेश मंत्रालय के अनुसार, खालेद मशाल अभी कतर में रह रहा है और उसकी कुल संपत्ति 4 अरब डॉलर है। 
विज्ञापन


रैली में हमास नेता की मौजूदगी पर हुआ विवाद
हमास नेता के केरल रैली में दिए भाषण का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, इसे लेकर विवाद हो गया। दरअसल रैली में जो पोस्टर लिखे थे, उनपर लिखा था 'बुलडोजर हिंदुत्व और रंगभेदी यहूदीवाद को को उखाड़ फेंको।' इस पर भी सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की। केरल के भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है कि फलस्तीन बचाने की आड़ में एक आतंकी संगठन का महिमामंडन किया जा रहा है। के सुरेंद्रन ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए कि जब रैली में हमास नेता का संबोधन हुआ तो उस वक्त केरल पुलिस कहां थी? हमास के नेताओं को योद्धा बताया जा रहा है, इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल भाजपा के उपाध्यक्ष वीटी रेमा ने कहा कि 'यह खबर हैरान करने वाली है कि भारत जैसे एक धर्मनिरपेक्ष देश में एक इस्लामिक आतंकी संगठन ने अपना असली चेहरा दिखाया है। सभी जानते हैं कि हमास ने इस्राइल पर हमला किया।' वहीं जिस संगठन ने रैली का आयोजन किया, उसके प्रदेश अध्यक्ष सुहेब सीटी ने कहा कि 'हमास नेता का रैली को संबोधित करना कोई अपराध नहीं है और हमास भारत से संचालित भी नहीं होता। हमने फलस्तीन के लोगों के समर्थन में रैली की और उसमें हमास के नेता ने शिरकत की। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।' 


सुहेब ने ये भी कहा कि 'हमास के नेताओं ने पहले भी केरल में लोगों को संबोधित किया है। हमास एक प्रतिरोध आंदोलन है और इसने चुनाव में कई सीटें जीती हैं।' इस्राइल के भारत में राजदूत नाओर गिलन ने भी केरल की रैली में हमास नेता के संबोधन पर हैरानी और निराशा जाहिर की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed