फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HAL: Defense Secretary inaugurates the third LCA production line, production capacity will increase

HAL: हर साल 24 हल्के लड़ाकू विमान तेजस का उत्पादन करेगा भारत, रक्षा सचिव ने किया नई इकाई का उद्घाटन

Fri, 07 Apr 2023 09:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 07 Apr 2023 09:33 PM IST
सार

एचएएल के नासिक डिवीजन में भारतीय वायु सेना के सहायक प्रमुख एयर वाइस मार्शल सरीन, वीएसएम को 100वें सुखोई-30 एमकेआई आरओएच विमान भी सौंपे।

विज्ञापन
HAL: Defense Secretary inaugurates the third LCA production line, production capacity will increase
Giridhar Aramane - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने शुक्रवार को नासिक में एक नई उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया ताकि स्वदेश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस के निर्माण में तेजी लाई जा सके। यह विमान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा स्थापित तीसरी इकाई है।

विज्ञापन


एचएएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सीबी अनंतकृष्णन ने कहा कि नई इकाई से तेजस (एमके1ए) की मौजूदा 16 जेट की क्षमता से 24 जेट सालाना की क्षमता हासिल होगी। एचएएल के पास एलसीए तेजस के लिए बंगलूरू में दो उत्पादन केंद्र हैं। तेजस एकल इंजन वाला बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान है, जिसे उच्च चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संचालित किया जा सकता है। तेजस जेट के लिए नई उत्पादन सुविधा की स्थापना कई देशों द्वारा विमान हासिल करने के लिए बढ़ती दिलचस्पी के बीच हुई। दरअसल, मिस्र, अर्जेटिना, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और फीलिपीन ने भी तेजस एयरक्राफ्ट को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है।
विज्ञापन


इस मौके पर एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सीबी अनंतकृष्णन ने कहा कि नई उत्पादन लाइन कंपनी को एलसीए तेजस (एमके1ए) के उत्पादन को 16 जेट की मौजूदा क्षमता से बढ़ाकर 24 विमान प्रति वर्ष करने में सक्षम बनाएगी। उन्होंने बताया कि HAL के पास बेंगलुरु में LCA तेजस के लिए दो निर्माण सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने भारतीय वायुसेना को 100वां सुखोई-30 एमकेआई आरओएच (रिपेयर एंड ओवरहाल) विमान भी सौंपा। इस दौरान रक्षा सचिव ने तेजस जेट के लिए नई उत्पादन लाइन स्थापित करने के लिए एचएएल की सराहना की और कहा कि एयरोस्पेस प्रमुख देश की सुरक्षा की जरूरतों को पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार 'आत्मनिर्भर भारत' की नीतियों के साथ सामने आई है। 


गौरतलब है कि  फरवरी 2021 में, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए 83 तेजस जेट की खरीद के लिए एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये के सौदे पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed