{"_id":"6846aed1e347cc23e201fbf8","slug":"hajj-yatra-no-ban-on-indians-to-travel-to-saudi-arabia-foreign-ministry-rejects-speculations-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hajj Yatra: सऊदी अरब की यात्रा के लिए भारतीयों पर कोई प्रतिबंध नहीं, विदेश मंत्रालय ने खारिज की अटकलें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hajj Yatra: सऊदी अरब की यात्रा के लिए भारतीयों पर कोई प्रतिबंध नहीं, विदेश मंत्रालय ने खारिज की अटकलें
Mon, 09 Jun 2025 03:22 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 09 Jun 2025 03:22 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सऊदी अरब ने भारत समेत कई देशों के लिए ब्लॉक वर्क वीजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। बताया गया था कि यह फैसला सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से लिया गया। इन अटकलों को विदेश मंत्रालय की ओर से खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : ANI
विस्तार
हज के लिए सऊदी अरब जाने वाले भारतीयों पर प्रतिबंध की अटकलों को विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब की यात्रा के लिए भारतीयों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि सऊदी अरब ने ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। देश ने पुरानी परंपरा के अनुसार हज के दौरान भीड़भाड़ को रोकने के लिए अल्पकालिक वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। जो हज के समापन के साथ ही समाप्त हो जाएंगे।
दरअसल पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सऊदी अरब ने भारत समेत कई देशों के लिए ब्लॉक वर्क वीजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। बताया गया था कि यह फैसला सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से लिया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि हज अवधि के दौरान तीर्थयात्रियों के प्रबंधन और आव्रजन अनुपालन में दिक्कत होती है। यात्रा प्रतिबंध 30 जून तक लागू रहेगा।
ये भी पढ़ें: राहुल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- वर्तमान की बात बंद कर अब 2047 के सपने दिखा रहा केंद्र
विज्ञापन
भारत से हज जा रहे 1.75 लाख जायरीन
हज 2025 के लिए भारत से 1.75 लाख जायरीन जा रहे हैं। इस बार भारत को 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। इससे पहले 13 जनवरी, 2025 को जेद्दा में भारत के संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री, महामहिम डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-रबिया ने प्रमुख समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
ये भी पढ़ें: 'लोकल ट्रेनों के लिए निर्माणाधीन रैकों में स्वचालित दरवाजे लगेंगे', मुंब्रा हादसे के बाद रेलवे का फैसला
इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है हज
हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। यह मुसलमानों का एक धार्मिक दायित्व है, जिसमें अनुष्ठान और पूजा-पाठ शामिल है। यह मुसलमानों के लिए जीवन भर का आध्यात्मिक अनुभव होता है, जिसमें वह अल्लाह से अपने गुनाहों की क्षमा मांगते हैं। हालांकि, इस साल महंगाई, आर्थिक संकट, बहुत ज्यादा गर्मी और कड़े नियमों के कारण बहुत लोग हज नहीं कर पाए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन