फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haj subsidy will scrapped from 2018 money will use for minority education

हज सब्सिडी अगले साल से खत्म, अल्पसंख्यकों और शिक्षा पर खर्च होगा पैसा

Sat, 04 Nov 2017 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 04 Nov 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
Haj subsidy will scrapped from 2018 money will use for minority education
प्रतीकात्मक तस्वीर
हज सब्सिडी को अगले साल से खत्म कर दिया जाएगा, केंद्र सरकार ने यह फैसला इस साल के शुरुआत में बनाई गई स्पेशल कमेटी के सुझाव पर लिया है। केंद्र सरकार के इस कदम का भारत की हज कमेटी द्वारा विरोध किया जा रहा है, उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2012 में दिए गए फैसले के हिसाब से इसे 2022 तक इसे धीरे-धीरे खत्म किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मुस्लिम महिलाएं भी बिना किसी पुरुष साथी के कर सकेंगी हज
विज्ञापन


गुरुवार को नई हज पॉलिसी पर एक मीटिंग की गई थी जिसमें अल्पसंख्यक मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, एयर इंडिया और हज कमेटी के सीनियर लोग शामिल थे। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, अगले साल से हज सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा और इस पैसे को शिक्षा और अल्पसंख्यकों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे कम हो रही सब्सिडी

Haj subsidy will scrapped from 2018 money will use for minority education
प्रतीकात्मक तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2012 में दिए गए फैसले से पहले 650 करोड़ रुपए की हज सब्सिडी दी जाती थी। 2012 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इसे धीरे-धीरे कम किया गया। फिलहाल इसके लिए 450 करोड़ रुपए दिए जाते हैं।

माना जा रहा है कि इससे असम और झारखंड जैसे राज्यों पर फर्क पड़ेगा जहां से वैसे भी कम लोग यात्रा के लिए जाते हैं। इस साल 1 लाख 70 हजार लोग हज यात्रा पर गए थे। वहां जाने के लिए सबसे सस्ता प्लान 2 लाख 10 हजार का पड़ता है। वहीं प्राइवेट टूर पर जाने वाले को चार से छह लाख रुपए तक चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed