फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hafiz saeed khan killed in america drone attack

अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया आईएस कमांडर हाफिज सईद खान

Sat, 13 Aug 2016 07:44 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sat, 13 Aug 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
Hafiz saeed khan killed in america drone attack
आतंकवादी
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की शाखा ‘आईएस-खुरासान’ का सरगना हाफिज सईद खान अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया है। पेंटागन ने बताया कि 26 जुलाई को हाफिज अपने सहयोगी आतंकियों के साथ अमेरिकी हवाई हमले में मारा गया। इसे आतंकी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वैसे तो हाफिज के मारे जाने की बात पहले ही सामने आ चुकी है, लेकिन अमेरिका ने पहली बार इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


पेंटागन के डिप्टी मीडिया सचिव गॉर्डन ट्रोवब्रिज ने बताया कि अमेरिकी और अफगान विशेष अभियान बलों ने दक्षिणी नांगरहार प्रांत में आईएस के खिलाफ एक जुलाई से 30 जुलाई तक अभियान चलाया। इस बीच 26 जुलाई को अमेरिकी सुरक्षा बलों ने नांगरहार के अचिन जिले में हाफिज सईद खान को निशाना बनाकर हवाई हमले किए, जिसमें वह मारा गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाफिज अफगानिस्तान में अमेरिकी सुरक्षा बल और गठबंधन बल पर हमलों में सीधे तौर पर शामिल रहा। वह नांगरहार समेत अफगानिस्तान में आतंकी संगठन का नेटवर्क मजबूत कर रहा था। वह अफगानिस्तानी नागरिकों को आतंकित करने के लिए जाना जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में आईएस पिछले साल गर्मी से लगातार अपनी पैठ मजबूत करता जा रहा है। इस इलाके में आईएस अपने आतंकियों को प्रशिक्षण देने और आतंकी गतिविधियों को नियंत्रित करने का काम करता है। हाफिज के मारे जाने से अफगानिस्तान और पाकिस्तान समेत इस क्षेत्र में आईएस के आतंकी अभियान को करारा झटका लगा है।


 इससे पहले हाफिज पाकिस्तान में तालिबान से जुड़ा था, लेकिन बाद में वह आईएस के लिए काम करने लगा। इस क्षेत्र में आईएस के बढ़ते वर्चस्व से तालिबान भी बेहद चिंतित है। वह  इसे अपने अस्तित्व के खिलाफ चुनौती मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed