फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hafiz saeed international terrorist pakistan never reacted says meenakshi lekhi

Hafiz Saeed: 'हाफिज सईद पर पाकिस्तान ने कभी कुछ नहीं बोला', पड़ोसी देश को केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिखाया आईना

Sat, 30 Dec 2023 03:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 30 Dec 2023 03:39 PM IST
सार

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की अपील की है और पाकिस्तान को इससे संबंधित दस्तावेज भी मुहैया कराए हैं। 

विज्ञापन
hafiz saeed international terrorist pakistan never reacted says meenakshi lekhi
हाफिज सईद

विस्तार

'सभी जानते हैं कि मुंबई हमले के पीछे हाफिज सईद का हाथ था। भारत में घटी कई घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता है। हमेशा भारत ये बात कहता रहा है, साथ ही हाफिज सईद अंतरराष्ट्रीय आतंकियों की सूची में भी शामिल है लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने कभी भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।' हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के मुद्दे पर केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने ये बात कही। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में चुनाव लड़ रही हाफिज सईद की पार्टी
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की अपील की है और पाकिस्तान को इससे संबंधित दस्तावेज भी मुहैया कराए हैं। बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत ने हाफिज सईद को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए औपचारिक मांग की है। बता दें कि पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग हाफिज सईद से संबंधित है और इस पार्टी के टिकट पर आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद लाहौर से असेंबली चुनाव लड़ रहा है। साथ ही पार्टी का अध्यक्ष खालिद मसूद सिंधु पाकिस्तान के पूर्व पीएम और मुस्लिम लीग नवाज के सुप्रीमो के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने आतंकी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक मांग की
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान में कट्टरपंथी संगठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल हो गए हैं और यह पाकिस्तान की नीति है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इससे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है और विदेश मंत्रालय हालात पर नजर रखे हुए है। गौरतलब है कि हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय यूनियन ने साल 2008 में ही आतंकी घोषित कर दिया था। हाफिज सईद को मुंबई हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है और भारत में कई आतंकी हमलों में वह वांछित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि भारत ने उनसे हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की है। बता दें कि हाफिज सईद साल 2019 से पाकिस्तान की जेल में कथित तौर पर बंद है। हाफिज सईद को आतंकी फंडिंग के आरोप में पाकिस्तान की अदालत ने 33 साल जेल की सजा सुनाई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed