{"_id":"5872b5d54f1c1b5e2aba8784","slug":"had-witchcraft-on-akhilesh-by-bjp-ambika-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा ने अखिलेश यादव पर कराया जादू-टोना'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'भाजपा ने अखिलेश यादव पर कराया जादू-टोना'
ब्यूरो/अमर उजाला, फेफना (बलिया)
Updated Mon, 09 Jan 2017 05:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने रविवार को कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जादू-टोना करवा दिया, जिसके प्रभाव में आकर वह मुलायम सिंह यादव के खिलाफ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश सपा के रत्न हैं लेकिन मैं मुलायम सिंह यादव के साथ हूं, क्योंकि नेता और बाप बदले नहीं जाते।
विज्ञापन
रविवार को फेफना समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की चुनाव बैठक में अंबिका चौधरी ने कहा कि नेताजी मेरे आदर्श रहे हैं और रहेंगे। बाप और नेता बदले नहीं जाते हैं। नेताजी की इच्छा को मैंने अपनी इच्छा माना है। चुनाव आयोग में चुनाव चिह्न लेने की बात चल रही है लेकिन हमारा चुनाव निशान नेताजी मुलायम सिंह यादव हैं। जहां नेताजी रहेंगे, वहीं मैं भी रहूंगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि सूबे का विकास करने वाली समाजवादी पार्टी को कमजोर किए बिना विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं हासिल की जा सकती है। लिहाजा वे अपने मिशन में लगे हैं। अखिलेश सपा के रत्न हैं लेकिन उन पर भाजपा के जादू-टोने का असर है। यूपी की जनता नजर और टोना उतारने का तरीका जानती है। हम भाजपा के मंसूबे को पूरा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन