फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   H Raja renders an apology before Madras High Court for his derogatory remark against judiciary

गुस्से में की अदालत की अवमानना, भाजपा नेता ने मद्रास हाईकोर्ट से मांगी माफी

Mon, 22 Oct 2018 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Mon, 22 Oct 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
H Raja renders an apology before Madras High Court for his derogatory remark against judiciary
एच राजा

भाजपा नेता एच राजा ने कैमरे में पुलिस और जजों को गालियां दी थीं। इसी वजह से उन्होंने सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट से माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने गुस्से में ऐसा कह दिया था। नेता अदालत में अपनी बिना शर्त माफी देने के लिए प्रस्तुत हुए थे। अदालत ने वीडियो में उनके द्वारा दिए बयान को संज्ञान में लिया जो ऑनलाइन काफी प्रसारित किए जा रहे थे। माफी के बाद उनके खिलाफ दायर मामले को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच राजा ने अदालत को बताया, 'वह बहुत भावुक हो गए थे।' इससे पहले उन्होंने इस वीडियो को फर्जी बताया था। राजनेता को वीडियो में दो पुलिसवालों पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। उन्हें विनायक चतुर्थी के जुलूस को सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील एक क्षेत्र से ले जाने से मना कर दिया गया था। इस क्षेत्र में इस तरह के जुलूस पर अदालत ने प्रतिबंध लगाया हुआ था।
विज्ञापन


वीडियो में राजा पुलिस वालों को घूस लेने का आरोपी बता रहे हैं और अपमानजनक वाक्यों का प्रयोग करके अदालत को गालियां दे रहे हैं। अदालत ने इस मामले का संज्ञान लिया और भाजपा नेता के बयान को लज्जाजनक करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed