फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gyanvapi masjid controversy: meeting of the Kendriya margdarshak mandal of Vishwa Hindu Parishad (VHP) will be held on June 11-12 at Bhupatwala, Haridwar

Gyanvapi: विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक 11-12 जून को हरिद्वार में, ज्ञानवापी पर हो सकता है बड़ा फैसला

Wed, 01 Jun 2022 06:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 01 Jun 2022 06:23 PM IST
सार

विहिप सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विहिप राममंदिर निर्माण संपन्न होने के पूर्व किसी अन्य मुद्दे को अपने हाथ में नहीं लेना चाहता। लेकिन इस समय ज्ञानवापी, ताजमहल और क़ुतुबमीनार पर उठे ताजा विवाद के बीच इन मुददों पर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में इन मुद्दों से जुड़ा प्रस्ताव भी पास किया जा सकता है...

विज्ञापन
Gyanvapi masjid controversy: meeting of the Kendriya margdarshak mandal of Vishwa Hindu Parishad (VHP) will be held on June 11-12 at Bhupatwala, Haridwar
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक 11-12 जून को हरिद्वार के भूपतवाला में होगी। देश के शीर्ष संतों की इस संस्था की बैठक में लगभग 300 संत भाग लेंगे। ज्ञानवापी, कुतुबमीनार और ताजमहल पर उठे विवाद के बीच होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में इन मुद्दों से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।

विज्ञापन


विहिप सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस समय संगठन की प्राथमिकता अयोध्या में राममंदिर निर्माण है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर के गर्भगृह की आधारशिला रख चुके हैं और मंदिर निर्माण का कार्य 2024 के पूर्व समाप्त होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विहिप राममंदिर निर्माण संपन्न होने के पूर्व किसी अन्य मुद्दे को अपने हाथ में नहीं लेना चाहता। लेकिन इस समय ज्ञानवापी, ताजमहल और क़ुतुबमीनार पर उठे ताजा विवाद के बीच इन मुददों पर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में इन मुद्दों से जुड़ा प्रस्ताव भी पास किया जा सकता है।
विज्ञापन


हिंदू संगठन विहिप ने अयोध्या में राममंदिर के लिए लंबा आंदोलन चलाया था। माना जाता है कि इस मुद्दे को अंतिम परिणाम तक ले जाने में संगठन ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसी तर्ज पर अब मथुरा, ज्ञानवापी और ताज से जुड़े मुद्दों पर भी अभियान छेड़ने की बात कही जा रही है। लेकिन भगवा परिवार इन मुद्दों पर कोई अभियान शुरू करने के पक्ष में नहीं है। वह इन मुद्दों का हल भी अयोध्या मामले की तर्ज पर अदालतों के जरिये निकालने के पक्ष में है। इस पर अंतिम फैसला संतों की बैठक में लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक प्रदर्शनों पर हो रहे हमलों पर भी चर्चा

पिछले दिनों हनुमान जन्मोत्सव, शोभायात्राओं पर देश के अलग-अलग हिस्सों में हमले हुए हैं। कई जगहों पर इन प्रदर्शनों पर पत्थरबाजी हुई और सांप्रदायिक स्थिति बिगड़ने से कुछ लोगों की जान भी चली गई। विहिप के लिए बड़ी चिंता का विषय है कि इस  तरह के मामले गैर-भाजपाई राजनीति दलों की सरकारों में ही नहीं, बल्कि भाजपा की सरकार वाले राज्यों में भी हुई हैं। भविष्य में इन शोभायात्राओं पर इस तरह के हमले न हों और सांप्रदायिक सद्भाव न बिगड़े, इसके लिए भी इस बैठक में चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed