{"_id":"5b250b854f1c1bf16e8b8333","slug":"guwahati-husband-cut-wife-s-throat-on-accusing-to-rape-with-daughter-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी संग रेप का लगाया आरोप तो कोर्ट परिसर में ही पत्नी का काट दिया गला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बेटी संग रेप का लगाया आरोप तो कोर्ट परिसर में ही पत्नी का काट दिया गला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Sat, 16 Jun 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी से बलात्कार के आरोपी एक व्यक्ति ने असम के डिब्रूगढ़ जिला एवं सेशन कोर्ट परिसर में शुक्रवार को पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी पूर्णो नाहर डेका को तत्काल धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सैकिया ने बताया कि अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोपी पूर्णो इन दिनों जमानत पर था। इससे पहले वह करीब नौ महीने तक इस मामले में जेल में रह चुका था। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई थी। इसको लेकर आरोपी पूर्णो और इस मामले में शिकायतकर्ता उसकी पत्नी रीता नाहर डेका भी कोर्ट आए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक अपनी जेब से चाकू निकालकर पत्नी का गला काट दिया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी पत्नी से बातचीत कर रहा था। हमला करने के बाद आरोपी ने दावा किया कि वह निर्दोष है और पत्नी ने उसके खिलाफ झूठा मामला दायर कराया।
विज्ञापन