फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujrat Violance : Despite the Chief Minister's appeal, the workers continue migrating from Gujarat

गुजरात हिंसा : मुख्यमंत्री की अपील के बावजूद मजदूरों का राज्य से पलायन जारी

Wed, 10 Oct 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Wed, 10 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gujrat Violance : Despite the Chief Minister's appeal, the workers continue migrating from Gujarat

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अपील के बावजूद गुजरात में उत्तर भारतीयों का पलायन जारी है। कुछ इलाकों में उनको निशाना बनाए जाने के बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में हिंदी भाषी फैक्ट्री मजदूर ट्रेनों और बसों से वापस लौट गए। इस बीच, औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास और जहां ये प्रवासी श्रमिक रहते हैं वहां पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। 

विज्ञापन


अहमदाबाद स्टेशन पर एक प्रवासी मजदूर ने बताया, ‘बीती रात कुछ लोग हमारे इलाके में आए और हमें तत्काल जगह छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने धमकी दी कि अगर हम वापस अपने प्रदेश नहीं लौटे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।’ 
विज्ञापन


वडोदरा में पुलिस का फ्लैग मार्च
वडोदरा में पुलिस ने औद्योगिक इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। यहां की फैक्ट्रियों में 25 हजार के करीब उत्तर भारतीय काम करते हैं। पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलौत ने बताया कि हिंदी भाषियों की सुरक्षा को देखते हुए औद्योगिक इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, उत्तर भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर ने बताया कि हालात अब सामान्य हो रहे हैं, लेकिन जो लोग पहले ही लौटने का फैसला कर चुके हैं, वे रुकने को तैयार नहीं हैं। अब तक करीब 60 हजार से ज्यादा उत्तर भारतीय लौट चुके हैं। 

अल्पेश को निष्कासित करे कांग्रेस : भाजपा

भाजपा ने उत्तर भारतीयों पर हुए हमले के लिए कांग्रेस विधायक और बिहार के प्रभारी अल्पेश ठाकोर को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी प्रवक्ता सांबित पात्रा ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार लोगों में से कई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अपनी राजनीति चमकाने के लिए अपने विश्वस्त अल्पेश के माध्यम से गुजरात का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पात्रा ने कहा कि राहुल को चाहिए कि वह तत्काल अल्पेश को पार्टी से निष्कासित करे।

गुजरात सरकार पलायन रोकने में विफल : ओवेसी

इस मामले में आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अधयक्ष असदउद्दीन ओवेसी ने कहा कि गुजरात में जो माहौल है उसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है। गुजरात सरकार प्रवासियों का पलायन रोकने में विफल रही है। ओवेसी ने कहा कि यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रवासियों को सुरक्षा मुहैया कराए।

फैक्ट्रियों में काम ठप
अहमदाबाद के निकट साणंद में बीते तीन दिन से फैक्ट्रियों में काम ठप पड़ा है। एक फैक्ट्री मालिक ने बताया कि मंगलवार को कुछ मजदूर ही काम पर लौटे। यहां करीब 15000 प्रवासी श्रमिक काम करते हैं, जिनमें से चार हजार वापस लौट चुके हैं। वहीं मेहसाणा के देदियासान इंडस्ट्रियल एस्टेट के अध्यक्ष जीके पटेल ने बताया कि करीब एक हजार प्रवासी मजदूर लौट चुके हैं, जिससे काम प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed