फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujrat : 6 black deer found dead in Sayaji Baug Zoo in Vadodara

गुजरात : वडोदरा के सयाजी बाग चिड़ियाघर में मृत मिले छह काले हिरण

Sat, 01 Dec 2018 04:54 PM IST
भाषा, वडोदरा
भाषा, वडोदरा Updated Sat, 01 Dec 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Gujrat : 6 black deer found dead in Sayaji Baug Zoo in Vadodara
काला हिरण (प्रतीकात्मक फोटो)

गुजरात के वडोदरा के सयाजी बाग में कथित तौर पर आवारा कुत्तों के हमले में संरक्षित जीवों की सूची में शामिल छह काले हिरणों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) के आयुक्त अजय भाडू ने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना में मृत मिले इन काले हिरणों के नमूने आणंद के पशु चिकित्सालय में भेज दिए गए हैं ताकि इनकी मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत शुक्रवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने काले हिरण के बाड़े में घुसकर उन पर हमला कर दिया। कुल छह काले हिरण मृत मिले हैं, लेकिन उनमें से केवल तीन-चार की ही पीठ और पैरों पर कुत्ते के काटने के निशान हैं, जो उनके मरने की वजह नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाडू ने बताया कि पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में काले हिरणों का पोस्टमार्टम किया गया, पर उन्होंने कुत्तों के काटने से उनकी मौत होने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘दो काले हिरण बुरी तरह घायल हो गए थे क्योंकि आवारा कुत्तों ने उन्हें बुरी तरह नोच लिया था।’ 

दिल्ली स्थित केंद्रीय चिड़ियाघर को दी गई जानकारी

भाडू ने इस मामले में चिड़ियाघर के कर्मचारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की चेतावनी देते हुये कि सुरक्षा में लगी निजी एजेंसी के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। बता दें कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल काले हिरण विशेष रूप से संरक्षित नस्ल है।

भाडू ने कहा, ‘हमने दिल्ली स्थित केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को घटना की जानकारी दे दी है। आणंद के पशु चिकित्सालय से रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें विस्तृत जानकारी मुहैया कराई जाएगी।’’ 

वीएमसी चिड़ियाघर संरक्षक डॉ प्रत्यूष पाटणकर ने कहा, ‘काले हिरण संवेदनशील और डरपोक जानवर होते हैं। वे कुत्तों को देखने के बाद डर कर भाग गए होंगे। शायद उनकी मौत कुत्तों के काटने की बजाय सदमे से हुई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed