{"_id":"612275ba8ebc3e79b50f5d15","slug":"gujarat-woman-doctor-kills-mother-and-sister-with-sleeping-injection-attempts-suicide-by-consuming-pills","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: महिला डॉक्टर ने नींद वाले इंजेक्शन से ले ली मां और बहन की जान, इसके बाद उठाया एक और खौफनाक कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: महिला डॉक्टर ने नींद वाले इंजेक्शन से ले ली मां और बहन की जान, इसके बाद उठाया एक और खौफनाक कदम
Sun, 22 Aug 2021 09:35 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 22 Aug 2021 09:35 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार सूरत के कटग्राम क्षेत्र में डॉ दर्शन प्रजापति ने अपनी मां मंजुलाबेन (59) और उसकी बहन फाल्गुनी (28) शनिवार की रात निंद का इंजेक्शन लगा दिया जिससे रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
गुजरात के सूरत से रविवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जहां एक 30 वर्षीय महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर अपनी मां और बहन को नींद वाला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सूरत के कटग्राम क्षेत्र में डॉ दर्शन प्रजापति ने अपनी मां मंजुलाबेन (59) और उसकी बहन फाल्गुनी (28) शनिवार की रात निंद का इंजेक्शन लगा दिया जिससे रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मंजुलाबेन और फाल्गुनी दोनों की मौत ड्रग ओवरडोज के कारण हुई, जबकि डॉ दर्शन का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टर दर्शन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ चुकी है। चूंकि उसकी मां और बहन उस पर निर्भर थीं, इसलिए वह खुद को मारने से पहले अपनी जान लेना चाहती थी। उसने कहा कि उसने उन्हें नींद लाने वाली दवा का इंजेक्शन लगाया। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि इंजेक्शन के बाद सटीक दवा का पता पोस्टमॉर्टम के बाद चलेगा।
विज्ञापन
डॉक्टर दर्शन अपनी मां, बहन, भाई और भाभी के साथ चौकबाजार थाना क्षेत्र के कतरगाम मोहल्ले के सहजानंद सोसायटी में रह रही थीं। घटना के वक्त उसका भाई और भाभी घर से बाहर थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने डॉक्टर का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन