फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Villagers chop off Dalit mans thumb after his nephew picks up cricket ball on playground

गुजरात: मैच के दौरान दलित बच्चे ने उठाई गेंद तो भीड़ ने घर पर बोला धावा, पिता और चाचा को पीटा; अंगूठा काटा

Mon, 05 Jun 2023 08:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 05 Jun 2023 08:06 PM IST
सार

गुजरात के पाटन जिले में एक दलित बच्चे के गेंद उठाने पर क्रिकेट खेल रहे कुछ लोगों के समूह ने उसके घर पर हमला कर दिया। हथियारों से लैस भीड़ ने बच्चे के पिता और चाचा के साथ मारपीट की। चाचा का अंगूठा काट दिया।

विज्ञापन
Gujarat: Villagers chop off Dalit mans thumb after his nephew picks up cricket ball on playground
क्रिकेट का बैट- बॉल (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के पाटन जिले से एक दलित व्यक्ति का अंगूठा काटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पाटन जिले के एक स्कूल में क्रिकेट मैच चल रहा था। इस दौरान एक बच्चे ने गेंद उठा ली। मैच खेल रहे लोगों ने इसे लेकर जमकर उत्पात मचाया। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में हथियारों से लैस कुछ लोगों ने बच्चे के घर पर धावा बोल दिया और दलित व्यक्ति का अंगूठा काट डाला।  

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को जिले के काकोशी गांव में हुई। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार आरोपी गुस्से में आ गया और उसने गांव के एक स्कूल के खेल के मैदान में क्रिकेट मैच देखने के दौरान गेंद उठाने वाले लड़के को धमकी दी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दलित समुदाय के सदस्यों का अपमान करने और उन्हें डराने के इरादे से कथित तौर पर जातिसूचक शब्द भी कहे। उन्होंने बताया कि जब लड़के के चाचा धीरज परमार ने इस पर आपत्ति जताई तो मामला शांत हो गया। लेकिन, बाद में शाम को धारदार हथियारों से लैस सात लोगों के एक समूह ने शिकायतकर्ता धीरज और उनके भाई कीर्ति पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने कीर्ति का अंगूठा काट दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 326 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों से गंभीर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम अधिनियम) के अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed