फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Two PMJAY beneficiaries die after angioplasty, Gujarat government orders probe

Gujarat: एंजियोप्लास्टी के बाद पीएमजेएवाई के दो लाभार्थियों की मौत, गुजरात सरकार ने जांच के दिए आदेश

Tue, 12 Nov 2024 11:00 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 11:00 PM IST
सार

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अगर आरोपों में कोई तथ्य या चिकित्सा लापरवाही के सबूत पाए जाते हैं, तो अस्पताल और इसमें शामिल डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं PMJAY के उप निदेशक यूबी गांधी ने घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

विज्ञापन
Gujarat: Two PMJAY beneficiaries die after angioplasty, Gujarat government orders probe
एंजियोप्लास्टी के बाद पीएमजेएवाई के दो लाभार्थियों की मौत - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात सरकार ने अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के दो लाभार्थियों की एंजियोप्लास्टी के बाद मौत मामले की जांच का मंगलवार को आदेश दिया। दोनों मृतकों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने सभी को अंधेरे में रखा और सरकारी योजना के तहत चिकित्सा बिल बढ़ाने के लिए जल्दबाजी में एंजोयोप्लास्टी की। 
विज्ञापन


एंजियोप्लास्टी के साथ-साथ स्टेंट लगाने के दौरान मौत
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत जरूरतमंद लोगों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाता है। नागरभाई सेनमा (59) और महेश बारोट (45) की अहमदाबाद के बोदकदेव इलाके में स्थित ख्याति मल्टीस्पेशियल्टी अस्पताल में सोमवार को एंजियोप्लास्टी के साथ-साथ स्टेंट लगाने की प्रक्रिया के तुरंत बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ख्याति अस्पताल की घटना बहुत गंभीर- स्वास्थ्य मंत्री
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा, ख्याति अस्पताल में घटी कथित घटना बहुत गंभीर है। मैंने पीएमजेएवाई की राज्य धोखाधड़ी विरोधी इकाई (एसएएफयू) से मामले की तत्काल जांच कराने का आदेश दिया है। अगर चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों और सबूतों में कोई भी सच्चाई है, तो संबंधित चिकित्सकों और अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्पिटल ने बिना बताए मरीजों की एंजियोग्राफी की
ख्याति हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगा है कि हॉस्पिटल ने 19 मरीजों की बिना बताए एंजियोग्राफी कर दी। फिर इनमें से सात मरीजों की एंजियोप्लास्टी कर दी। एंजियोप्लास्टी के बाद दो मरीजों की हॉस्पिटल में ही मौत हो गई। वहीं पांच मरीज ICU में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, इलाके में एक मेडिकल कैंप लगाया गया था। 10 तारीख से दो दिन पहले बैनर लगाए गए थे और 10 नवंबर को सुबह 9 बजे कैंप शुरू हुआ। उन्होंने सभी को सूचित किया कि अगर आगे इलाज की जरूरत है, तो उन्हें अस्पताल जाना होगा। 11 नवंबर को लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए सुबह 9 बजे एक बस आई। कुल 19 ग्रामीण गए, जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे। उनमें से 90 प्रतिशत पूरी तरह से स्वस्थ थे, फिर भी अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार के सदस्यों को सूचित किए बिना उनके आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल किया और जल्दी से उन सभी की एंजियोग्राफी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed